त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
Agra News - गुरुवार को पटियाली और सोरों में बकरीद और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक का निर्देश दिया।

बकरीद व गंगा दशहरा पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए गुरुवार को पटियाली व सोरों कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान अधिकारियों ने गणमान्य लोगों से त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पटियाली थाना में हुई बैठक के दौरान सीओ अमित कुमार ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के दौरान सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। वाहनों की गति नियंत्रित रखी जाए। बकरीद को लेकर निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए, सार्वजनिक स्थानों या खुले में कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
न्यायिक एसडीएम आतिश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन से विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खुदवाए गए हैं। खुले में अवशेष या अन्य सामग्री ने फेंके। बैठक में तहसीलदार रामनयन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजयवीर, अपराध निरीक्षक गुलाब सिंह, कानून व्यवस्था निरीक्षक भूदेव प्रसाद सिंह, एसआई धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, इशहाक हुसैन, भरगैन चेयरमैन चमन सेठ, बदरूल हसन, हाफिज जियाउर्रहमान, मुफ्ती बिलाल, मौलाना जैद, मारूफ कुरैशी, हिकमत अली फारूखी, अमर सिंह, एडवोकेट अरविंद पांडेय मौजूद रहे।सोरों में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व एवं ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण संपंन कराया जाएगा। हरि की पैड़ी एवं लहरा गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं जाम की समस्या को लेकर पुलिस गंभीर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से खुले में कुर्बानी न करने तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की अपील की गई। बैठक में आदित्य कांकोरिया, मनोज गुप्ता, नरेश महेरे, अंबरीश शर्मा, मोहम्मद उवैश बरकाती, राशिद, वीरेन्द्र, देवकी नन्दन, अर्जुन गंगेय, शाहनूर आलम पठान, मुहम्मद अफ्फान, समरुद्दीन, अमरुद्दीन, सकलैन खान, अब्दुल अलीम, राजू खान, विपिन कुमार, कादिर, रामसूरत, मुन्ना, श्रीकांत पाल, रेवलाल वर्मा, राजा फैसल मंसूरी, शैलेन्द्र प्रताप, अशफाक उर्फ नदीम पहलवान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन