Heatwave in Azamgarh Temperature Hits 43 7 C Public Life Affected धूप-लू की तपिश से झुलसा शरीर, Azamgarh Hindi News - Hindustan
More

धूप-लू की तपिश से झुलसा शरीर

Azamgarh News - अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने रौद्र रूप में आ गई है। बुधवार को पारा 43 के पार पहुंच गया। तेज और लू की तपिश दिनभर लोगों को झुलसाती रही। हीटवेब चलने

Wed, 22 April 2026 11:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
धूप-लू की तपिश से झुलसा शरीर

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेज शुष्क पछुआ हवा चलने से लू जैसे हालात बने रहे। अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 29 प्रतिशत रहने के कारण सुबह से ही धूप में तीखापन महसूस किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 25 अप्रैल तक तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय विक्षोभ के राजस्थान के रास्ते आगे बढ़ने पर रविवार से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। इससे कुछ जिलों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर

सुबह नौ बजे के बाद ही लोगों को लू का एहसास होने लगा। दिन में 11 बजे तक गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया। तेज धूप और हीटवेव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। प्रमुख बाजारों में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। सरकारी कार्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही सीमित रही। शहर के चौक, दलालघाट, बलरामपुर, ब्रह्मस्थान, अराजीबाग, बेलइसा, हरबंशपुर, नरौली, रैदोपुर, सिविल लाइंस, मातवरगंज और पुरानी सब्जी मंडी जैसे प्रमुख बाजारों में भी भीड़ नहीं दिखी। दुकानदार भी गर्मी से राहत का इंतजार करते नजर आए। शाम करीब छह बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर के समय चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।उल्टी-दस्त, सिरदर्द और बुखार होने पर डॉक्टर से करें संपर्कमंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हीटवेव चलने से अब गर्मी खतरनाक हो गई है। जरा सी भी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। गर्म हवाओं और धूप से पूरी तरह से बचाव करें। दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। उल्टी-दस्त, सिरदर्द और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। तेज धूप में अचानक निकलने पर चक्कर भी आ सकता है। गर्मी से लू से बचाव के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। अधिक से अधिक पानी पिएं। हरी सब्जियों के साथ ही तरल पदार्थों का सेवन करें।कूलर-पंखे फेल, भट्ठी की मानिंद धधक रहे कमरेभीषण गर्मी और लू चलने के कारण लोगों को घर-बाहर कहीं आराम नहीं मिल पा रहा है। बाहर निकलने पर धूप से लोगों की हालत बिगड़ जा रही है तो, घर के अंदर कमरे भट्ठी की मानिंद धधक रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार पारा 43 डिग्री पर बना हुआ था। बुधवार को 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। हीटवेव चलने से कूलर और पंखे भी फेल हो गए हैं। गर्म हवा फेंक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।