तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले की शुरुआत हुई। सांसद अमरपाल मौर्य ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, एवं समाज कल्याण के योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने जांचें भी करवाईं।

प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले की शुरुआत रविवार को सदर विकास खंड परिसर में की गई। शुरुआत राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। शिविर में पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण कराया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक कराएं।
स्वास्थ्य मेले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा, जिला प्रभारी कौशलेंद्र, उपाध्यक्ष पवन गौतम आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन