सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लोगों को मिले लाभ
Hathras News - मुरसान में त्रिदिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन सरकार की योजनाओं का शत लोगों को मिले लाभसरकार की योजनाओं का शत लोगों को मिले लाभसरकार की योजना

सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लोगों को मिले लाभ -(A) मुरसान में त्रिदिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की दी गई जानकारी
स्वास्थ्य मेले का आयोजन
हाथरस। विकास खंड मुरसान में 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' तथा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक त्रिदिवसीय भव्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को लोक-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही मौके पर ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। जिला विकास अधिकारी पी एन यादव ने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य जांच और दवाइयाँ
जिला विकास अधिकारी ने स्टालों पर आए ग्रामीणों से बातचीत की और मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। स्वास्थ्य मेले और शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कैंप में आए पात्र लाभार्थियों के आवेदन लेकर उनका मौके पर ही पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर लोगों की निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई एवं दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित विकास खंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन