Government Launches Three-Day Welfare Camp and Health Fair in Auraiya प्रभारी मंत्री ने किया तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, Auraiya Hindi News - Hindustan
More

प्रभारी मंत्री ने किया तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

Auraiya News - - विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली- गर्भवतियों को पोषण किट और बच्चों का कराया अन्नप्राशन संस्कारफोटो: 19 अन्न प्राशन कर

Sun, 14 June 2026 11:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share
प्रभारी मंत्री ने किया तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

औरैया, संवाददाता केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सदर ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री ने योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तथा तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू

साथ ही दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर मंत्री ने उनके उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादों की बिक्री, आय और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली तथा स्वयं उत्पाद खरीदकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर उन्होंने मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तक वितरण, यूनिफॉर्म वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। पशुपालन विभाग के स्टॉल पर उन्होंने लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए पात्र पशुपालकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेले में 50 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि शिविर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवा वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण, श्रम, सेवायोजन, रोजगार एवं अन्य विभागों के स्टॉलों पर विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी, जहां लाभार्थियों ने श्रम कार्ड, सेवायोजन पंजीयन सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन किए। इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लोगों को मिले लाभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेवादा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।