नेवादा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित
Kausambi News - केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नेवादा में स्वास्थ्य एवं जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिव मोहन मौर्य और संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 425 मरीजों की जांच की गई और विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाए गए।
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक परिसर नेवादा में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत भव्य स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मेले में एमसीडी स्कैनिंग, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन एवं महिला चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 425 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज चौरसिया, डॉ. शशांक गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, सहकारी विभाग द्वारा खाद वितरण तथा पीएम सौर्य ऊर्जा योजना सहित विभिन्न विभागों के जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर भी लगाए गए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय, एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार शुक्ला, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय, कोऑपरेटिव विभाग के बृजेंद्र कुमार, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष शांति भूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, जय सिंह गुरु, ग्राम प्रधान वरुण पांडेय मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन