Railways announces 4 summer special trains,know their stoppage locations in UP Summer Special Train: रेलवे ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, जानें यूपी में कहां-कहां स्टॉपेज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Summer Special Train: रेलवे ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, जानें यूपी में कहां-कहां स्टॉपेज

भारतीय रेलवे ने गर्मियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के तहत गोमती नगर-कोलकाता और उधना-जयनगर के बीच 2 जोड़ी (चार) समर स्पेशल ट्रेनें  चलाने का फैसला किया है, जिससे यूपी-बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Mon, 20 April 2026 05:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
Summer Special Train: रेलवे ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, जानें यूपी में कहां-कहां स्टॉपेज

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने दो जोड़ी (कुल 4) ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार के मुताबिक, इन ट्रेनों के चलने से खासतौर पर यूपी और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे चलाएगा 4 समर स्पेशल ट्रेनें

पहली ट्रेन 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता समर स्पेशल है, जो गोरखपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 22 और 29 अप्रैल 2026 को गोमती नगर से तथा 23 और 30 अप्रैल को कोलकाता से दो-दो फेरों में संचालित होगी। गोमती नगर से यह ट्रेन सुबह 08:40 बजे रवाना होकर गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन दोपहर 1:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से यह ट्रेन 15:20 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी थर्ड क्लास शामिल हैं।

उधना–जयनगर अनारक्षित समर स्पेशल

दूसरी ट्रेन 09091/09092 उधना–जयनगर अनारक्षित समर स्पेशल है, जो गोरखपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन 09091 उधना-जयनगर स्पेशल 19 अप्रैल 2026 को उधना से रात 9:40 बजे रवाना होकर वडोदरा, कोटा, आगरा, कानपुर, गोंडा और गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 7 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09092 जयनगर-उधना स्पेशल 22 अप्रैल को शाम 5 बजे जयनगर से चलकर गोरखपुर, कानपुर, आगरा, कोटा और वडोदरा के रास्ते तीसरे दिन दोपहर 12:30 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे और सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। रेलवे के अनुसार, इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर और गोविंदपुरी से गुजरेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, बेफिक्र करें घूमने की तैयारी
ये भी पढ़ें:लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 ट्रेनें 20 मई से, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से

दिलदारनगर जंक्शन पर चार समर ट्रेनों का ठहराव

वहीं दूसरी तरफ समर वेकेशन के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने दिलदारनगर जंक्शन पर दो नई समर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब स्टेशन पर कुल चार विशेष ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो गया है, जिससे यात्रियों, व्यापारियों और रेल उपभोक्ताओं में खुशी है। नई दिल्ली-दानापुर आरक्षित स्पेशल ट्रेन (संख्या 04088) डाउन दिशा में नई दिल्ली से शाम 3:50 बजे चलकर टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए सुबह 9:42 बजे दिलदारनगर जंक्शन पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ के रास्ते दिल्ली, अयोध्या-काशी के लिए समर स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल जानें

मदार-अजमेर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी ठहराव

यहां ठहराव के बाद ट्रेन बक्सर, रघुनाथपुर और आरा के रास्ते 12:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं अप दिशा में ट्रेन संख्या 04087 दानापुर से 3:10 बजे प्रस्थान कर 15:15 बजे दिलदारनगर जंक्शन पहुंचेगी और आगे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।इसके अलावा मदार-अजमेर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (संख्या 09601/09602) का भी ठहराव यहां किया गया है।

ट्रेन संख्या 09601, 23 अप्रैल से 9 जुलाई तक कुल 12 फेरे लगाएगी और मदार से चलकर शाम 3:45 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। वहीं 09602 ट्रेन 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक पटना से चलकर 12:43 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।