असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज हिन्दू थे; बृजभूषण शरण सिंह का दावा- ब्राह्मण कुल में जन्म हुआ था
यूपी के कैसरगंज से बीजेपी के पर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को टिप्पणी की है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज हिन्दू थे। असदुद्दीन ओवैसी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था।

यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे। बोले, ब्राह्मण कुल में ओवैसी का जन्म हुआ था। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शहर में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बृजभूषण शरण सिंह ने वंदेमातरम के मुद्दे पर कहा कि यह भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में गाया जाएगा। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वंदे मातरम के विरोध पर कांग्रेस को घेरा। कांग्रेस जानबूझकर ऐसे मुद्दों पर देश का ध्यान ले जाती है। इन्हीं मुद्दों के कारण हुई है कांग्रेस की दुर्गति। वंदे मातरम को आधार बनाकर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई। इस लड़ाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल। जिन्ना के अलावा किसी को वंदेमातरम से परहेज नहीं था। अंग्रेजों ने भारत और पाकिस्तान को मजहब के नाम पर बांटा। जो भारत में रुके है उनमें 80 प्रतिशत कन्वर्टेड मुसलमान है। कांग्रेस को छोड़कर किसी को वंदे मातरम से दिक्कत नहीं है।
वहीं, कल्कि धाम के मुद्दे परपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं भी वहां गया था। कल्किधाम बहुत सुन्दर बन रहा है। पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था और आचार्य प्रमोद कृष्णम कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार एडवांस में कल्कि अवतार का धाम बना रहा। जिसको मानना है माने, जिसको न मानना हो न मानें। शास्त्रों में वर्णन है की कलयुग के अंत में कल्कि भगवान का अवतार होगा।




साइन इन