Are there not enough goons in UP They should also hanged down Akhilesh taunts Shah statement about goons यूपी में क्या कम गुंडे हैं? उन्हें भी उलटा लटका देना चाहिए; शाह के गुंडों वाले बयान पर अखिलेश का तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में क्या कम गुंडे हैं? उन्हें भी उलटा लटका देना चाहिए; शाह के गुंडों वाले बयान पर अखिलेश का तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल के गुंडों पर दिए बयान पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्या गुंडे सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हैं। क्या यूपी में कम गुंडे हैं, जो खुलेआम घूम रहे हैं, कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। उन्हें भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाना चाहिए। 

Fri, 24 April 2026 05:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में क्या कम गुंडे हैं? उन्हें भी उलटा लटका देना चाहिए; शाह के गुंडों वाले बयान पर अखिलेश का तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी, सीएम योगी और प्रदेश की कानून व्यवस्था रही। अखिलेश ने कहा कि गृह मंत्र अमित शाह के बंगाल के गुंडों वाल बयान पर कहा कि क्या गुंडे सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हैं। क्या यूपी में कम गुंडे हैं, जो खुलेआम घूम रहे हैं, कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। उन्हें भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में फिर से ममता सरकार आ रही है।

शंकराचार्य आए, तो डिप्टी सीएम गायब हो गए- अखिलेश

वहीं शंकराचार्य के साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के साथ कैसा व्यवहार हुआ, यह पूरे देश ने देखा है। बटुकों को लेकर कई तरह की बातें कही गईं और बाद में पैर धोने तथा दंडवत प्रणाम करने के दावे किए गए, लेकिन जब शंकराचार्य पहुंचे तो डिप्टी सीएम वहां से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार दिखावे की राजनीति कर रही है और धार्मिक सम्मान के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

समाजवादियों को निशाना बना रही सरकार- अखिलेश

अखिलेश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और उनकी अंतिम इच्छा का भी सम्मान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो सपा बड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का तंज; बोले- कोरोना काल का लगता है
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने मुझे बहन कहा, फिर उनके लोगों ने जूते क्यों मारे? मेयर सुषमा के सवाल

उन्होंने कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा भूमाफिया की तरह काम कर रही है और जहां भी कोई विकास योजना आती है, वहां पहले से ही उससे जुड़े लोग जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने इसके डिजाइन और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसमें पारदर्शिता की कमी है।

बंगाल में ममता की ऐतिहासिक जीत होने जा रही- सपा अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वहां भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर रही है और कहा कि उत्तर प्रदेश में भी चुनाव के दौरान इसी तरह का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है, मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा और कई मामलों में लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन किए जा रहे हैं और कई बार मरीजों को गलत वार्ड में भेज दिया जाता है, जिससे उनकी जान तक खतरे में पड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश का एक तीर से दो निशाना, सीमा राजभर के जरिए किसे संदेश

स्मार्ट मीटर की खरीद में हेराफेरी, अब गरीबों को सताया जा रहा- सपा चीफ

वहीं स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सपा मुखिया ने कहा कि इसकी खरीद में हेराफेरी हुई है और इससे गरीबों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पर्याप्त बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया गया। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के मन में वोट का खोट है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंततः जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत होती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।