Akhilesh Yadav took a dig at Yogi Adityanath lion photo योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का तंज; बोले- कोरोना काल का लगता है, इटावा की लायन सफारी…, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का तंज; बोले- कोरोना काल का लगता है, इटावा की लायन सफारी…

गोरखपुर में शेर के साथ सीएम योगी की फोटो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कोरोना काल का शेर है। तभी बाल-अयाल इतने लंबे हैं। शेर बनाना ही था तो कायदे से बनाते और इसके लिए सपाकाल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते।

Fri, 24 April 2026 11:01 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का तंज; बोले- कोरोना काल का लगता है, इटावा की लायन सफारी…

सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में राप्ती नदी के एकला बंधे पर कूड़े (लिगेसी वेस्ट) का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ रुपये की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने ईको पार्क का भ्रमण किया। ईको पार्क में वेस्ट से बनी कलाकृतियों को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाई। शेर का ढांचा वेस्ट मटेरियल से बना है।

जिस पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने एक्स पर लिखा- नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाए धड़ाम। लगता है कोरोना काल का शेर है। तभी बाल-अयाल इतने लंबे हैं। शेर बनाना ही था तो कायदे से बनाते और इसके लिए सपाकाल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते।

सीएम योगी ने रविकिशन पर चुटकी ली

वहीं लोकार्पण समारोह में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने रवि किशन के पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने कहा कि आपने गोरखपुर के सांसद का भाषण तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप उनके बताए आचरण को अपना रहे हैं या नहीं? संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए रविकिशन ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मुझे लाखों वोट मिलते हैं। उनमें से 1 से 1.5 लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं। पीठासीन डुमरियांगज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी चुटकी लेते हुए कहा था,‘आज आपका संदेश दूर तक चला गया कि कोई ऐसा पत्नी व्रता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा; यूपी चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:नीयत साफ हो तो..., ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले योगी; दी 1055 करोड़ की सौगात

कचरे में भी हीरा खोज लेते हैं योगी- रविकिशन

सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी का विजन अद्वितीय है। वह कचरा में हीरा खोज लेते हैं। उनकी सोच से एकला बांध पर जहां गटर था, वहां अब रोजगार मिलेगा। यहां फिल्मों की शूटिंग भी होगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास की नजीर पेश कर रहा है। जहां बीमारी पहचान बन गई थी, वहां अब विकास का विश्वास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव में देरी से ग्राम प्रधान परेशान, योगी सरकार के सामने रख दी ये मांग

मेरा भाषण आपको कैसा लगा- रविकिशन

इससे पहले सांसद रवि किशन ने लोकार्पण समारोह के मंच से लोगों से पूछा,‘ मेरा संसद में दिया गया भाषण किस-किस ने सुना था? आपको कैसा लगा? इस पर वहां मौजूद लोगों ने हां में जवाब दिया और जोरदार तालियां बजाईं। ख्यमंत्री ने मंच पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल से नगर निगम के दस्ते में शामिल नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में पोकलेन, सीएनजी मैजिक, स्किड लोडर और डीपफ्रीजरयुक्त मोक्ष वाहन शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।