Anti corruption arrested sub inspector in Azamgarh for accepting bribe of Rs 20 thousand केस से नाम हटाने के लिए मांगी 1 लाख की घूस, 20 हजार में डील हुई; आजमगढ़ में दारोगा गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

केस से नाम हटाने के लिए मांगी 1 लाख की घूस, 20 हजार में डील हुई; आजमगढ़ में दारोगा गिरफ्तार

आजमगढ़ में रिश्वत लेते पकड़े गए सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने हुक्काबार के आरोपी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 20 हजार रुपये में मुकदमे से नाम हटान पर सौदा तय हुआ था। पकड़ा गया एसआई अभिषेक सिंह चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के पपरौला गांव का निवासी है।

Sat, 18 April 2026 11:39 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़)
share
केस से नाम हटाने के लिए मांगी 1 लाख की घूस, 20 हजार में डील हुई; आजमगढ़ में दारोगा गिरफ्तार

आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सरायमीर थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी आदित्य राय उर्फ अवनीश राय पुत्र अनिल राय, अहरौला के माहुल कस्बा निवासी अशरफ पुत्र अरशद, और मोहम्मद शादाब पुत्र अमजद अली पर हुक्काबार चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। तीनों जमानत पर बाहर हैं। इस मुकदमे की विवेचना सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह कर रहे थे। एक आरोपी अवनीश राय का नाम मुकदमे से हटाने के लिए सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह निवासी चंदौली ने एक लाख रुपये की मांग की थी।

20 हजार घूस लेते दारोगा को गिरफ्तार किया

एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। अवनीश राय ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने सक्रिय हो गई। थाना गेट के पास शिकायतकर्ता ने जैसे ही 20 हजार रुपये सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को दिए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। पकड़ा गया एसआई अभिषेक सिंह चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के पपरौला गांव का निवासी है। अवनीश राय, अशरफ और मोहम्मद शादाब साझेदारी में सरायमीर के खरेवा मोड़ के पास रेस्टोरेंट चलाते थे। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने 29 मार्च को रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्का बार के संचालन का खुलासा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने पर लाइनमैन बर्खास्त, SDO-JE और XEN भी नपे
ये भी पढ़ें:VDO से रिश्वत लेते प्रभारी डीपीआरओ गिरफ्तार, अपने साथ ले गई विजिलेंस

तीनों जमानत पर बाहर आए थे

इस मामले में पुलिस ने अवनीश राय, अशरफ और मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार कर सिगरेट, तंबाकू, हुक्का, पेपर और चिलम बरामद की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया था। बाद में तीनों जमानत पर छूट गए। आरोप है कि मामले के एक आरोपी अवनीश राय का नाम मुकदमे से हटाने के लिए सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

पांच-पांच सौ रुपये के 40 नोट थमाए

शिकायतकर्ता अवनीश राय ने थाना गेट के समीप सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को केमिकल लगे पांच-पांच सौ रुपये के 40 नोट थमाए। तभी एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आवास के लिए महिला कर्मचारी ने महिला से मांगी घूस, 5 हजार लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की अनुमति ली। सरकारी गवाह के रूप में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक सर्वेश यादव और चकबंदी विभाग के कनिष्ठ सहायक प्रदीप दुबे को नामित किया। टीम सरायमीर थाने पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।