a woman employee demanded a bribe from a woman for a pm awas arrested red handed while accepting money पीएम आवास के लिए महिला कर्मचारी ने महिला से मांगी घूस, 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम आवास के लिए महिला कर्मचारी ने महिला से मांगी घूस, 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनिया सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद तैनात है। वह लाइसेंस लिपिक और पीएम आवास योजना का काम भी देख रही थी। सुमन ने 26 मार्च को एंटी करप्शन टीम से सोनिया सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टी

Wed, 1 April 2026 10:59 PMAjay Singh संवाददाता, हाथरस
share
पीएम आवास के लिए महिला कर्मचारी ने महिला से मांगी घूस, 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

UP News: एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने बुधवार को हाथरस में नगर पालिका की महिला कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाकर्मी ने एक महिला से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

नगर पालिका हाथरस में सोनिया सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद तैनात है। वह लाइसेंस लिपिक व प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य भी देख रही थी। इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सुमन ने 26 मार्च को एंटी करप्शन टीम से सोनिया सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम की उपस्थिति में शिकायतकर्ता ने पांच हजार रुपये सोनिया को दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार MSP पर इस दिन तक खरीदेगी अरहर-चना-मसूर-सरसों

सोनिया ने रुपये मेज की दराज में रख लिए। इसी दौरान टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे गिरफ्तार कर सदर कोतवाली ले गई। इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से 15 अप्रैल तक UP में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, पोर्टल से निगरानी का इंतजाम

महिलाएं पहुंची कोतवाली, महिला कर्मचारी पर लगाए आरोप

नगर पालिका की महिला कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद कई महिलाएं सदर कोतवाली पहुंच गईं। महिलाओं का कहना था कि आरोपी महिला कर्मचारी ने उनसे भी रिश्वत की मांग की थी। वह एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गईं और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगीं। ज्ञानगढ़ बगीची निवासी सुषमा शर्मा, बड़ा अहैयापुर निवासी पुष्पा व प्रीती रौठोर, ढ़कपुरा निवासी सीलम सीर निवासी नीतू, ओढ़पुरा निवासी रामा देवी, सीर निवासी पुष्पा, सीर निवासी लता देवी, सीर निवासी चंदा का कहना था प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में फाइल पास कराने के लिए गिरफ्तार महिला कर्मचारी ने उनसे भी पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्मी में 5 घंटे ही खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, नए सत्र में ये होगी टाइमिंग

इस पर विजिलेंस की टीम ने उन्हें समझाया कि आरोपी महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर कार्यवाही की जा रही है। तब कहीं जाकर महिलाएं वहां से घर लौटीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।