चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी मोटरसाईकिलें बरामद
Saharanpur News - चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी मोटरसाईकिलें बरामद चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी मोटरसाईकिलें बरामद चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी मोटरसाईकिल

सहारनपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सूरज के तेवर तल्ख होते ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे पेयजल व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने लगा है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के बीच शहर में पानी की खपत में अचानक 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की प्यास भी बढ़ गई है। दिनभर लोग ठंडे पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कई स्थानों पर पानी के लिए अधिक मांग देखी गई। दुकानों पर भी पानी की बोतलों की खरीदारी तेजी से बढ़ गई है।
दुकानदारों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इस समय पानी की बोतलों की डिमांड काफी अधिक हो गई है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखाई दीं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग लगातार पानी, शीतल पेय और ठंडे पदार्थों का सेवन करते रहे। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल की मांग में हो रही वृद्धि ने व्यवस्थाओं के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। गर्मी के तेवर देखते हुए आने वाले दिनों में पानी की खपत और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।जलजीरा, शिकंजी और गन्ने के रस की बिक्री भी बढ़ीसहारनपुर। भीषण गर्मी के चलते शहर में जलजीरा, शिकंजी और गन्ने के रस की बिक्री में भी तेजी आ गई है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। दोपहर के समय लोग सबसे अधिक जलजीरा और शिकंजी खरीद रहे हैं, जबकि शाम होते ही गन्ने के रस की मांग बढ़ जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन पेय पदार्थों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन