भीषण गर्मी का असर ढा रहा मासूमों पर कहर
Orai News - उरई में भीषण गर्मी के कारण डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बड़ी संख्या में बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों ने बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देने और ओआरएस का घोल देने की सलाह दी है।

उरई, संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब मासूमों पर कहर ढा रहा है। बड़ी संख्या में डायरिया की चपेट में मासूम बच्चे आ रहे हैं। जिला अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड डायरिया के मासूम बच्चों से भरा पड़ा है जबकि अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में भी बड़ी संख्या में डायरिया की चपेट में आकर बच्चे इलाज कराने आ रहे हैं। गर्मी दिनों दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस सीजन में पारा चढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है। आसमान से बरस रही आग लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी इस भीषण गर्मी से बेहाल हैं और रोजाना चढ़ते पारे के साथ उनकी मुश्किलें भी बढ़ रही हैं।
आसमान से बरस रही आग और गर्मी का असर अब मासूमों पर कहर ढा रहा है। बड़ी संख्या में मासूम बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना छोटे बच्चे डायरिया से पीड़ित इलाज के लिए आ रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड डायरिया पीड़ित मासूम बच्चों से भरा पड़ा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती इकरा एक वर्ष पुत्री तैयब निवासी चंद्रनगर, शिवांश 4 वर्ष पुत्र रोहित सिंह निवासी सांझापुर कालपी, उजेन 10 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर निवासी बल्लभ नगर, नमन 11 वर्ष पुत्र सोहेल निवासी बल्लभ नगर उरई आदि बच्चों का वार्ड में भर्ती का इलाज किया जा रहा है।डायरिया से बच्चों को बचाने को बाल रोग विशेषज्ञ दे रहे सलाहछोटे बच्चों को डायरिया से बचाने को सबसे ज्यादा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को दस्त की समस्या होने पर ओआरएस का घोल पिलाकर डिहाइड्रेशन रोकना चाहिए। जिंक सप्लीमेंट देना सबसे ज़रूरी है। दस्त होने पर मां का दूध फार्मूला फीड जारी रखें। हल्की खिचड़ी, केला खिलाएं और संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोएं। उल्टी दस्त में राहत न मिलने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखाएं। इसमें बिल्कुल लापरवाही न करें।- डॉ. एसपी सिंह,बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल, उरई
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन