गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती
Banda News - बांदा। सूरज की तेज तपिश से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती

बांदा। सूरज की तेज तपिश से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी से सर्दी जुखाम बुखार के अलावा डायरिया भी तेजी से बढ़ रहा है। डायरिया से पीड़ित करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इस मौसम में ऐहितियात बरतने की सलाह दी है। अप्रैल माह बीतने को है। गर्मी अपने सबाब में आ गई है। तेज धूप और गर्मी से बीमारियों बढ़ रही है। अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ जमा हो जाती है। सुबह से मरीज पर्चा काउटर मे जमा हो जाते हैं। पर्चा कटवाने के बाद मरीज डॅाक्टरों के चेंबर मे पहुंच कर अपनी बारी का इतंजार करते हैं।
डायरिया से पीड़ित महुआ निवासी एक वर्षीय प्रियांशू, अलीगंज निवाासी 50 वर्षीय नौशाद, शहर के बिजली खेड़ा निवासी 20वर्षीय काजल, मरौली निवासी 70 वर्षीय सुदामा, जमुनीपुर निवासी 90 वर्षीय विद्या, अलीगंज निवासी 55 वर्षीय अंसार हुसैन, शहर के कताई मिल निवासी 45 वर्षीय अनिल, शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अनुज, जमनीपुर निवासी 32 वर्षीय उर्मिला, इंद्रा नगर निवासी 12 वर्षीय अभय प्रताप, छावनी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय लियाकत, शहर के कटरा निवासी शुभम को भर्ती कराया गया। डॉक्टर ह्दयेश पटेल का कहना है कि तेज धूप में तभी निकली जो ज्यादा जरूरी काम हो। घर से निकलने से पहले पानी पिए। सिर पर अगौछा बांध कर रखे। फुल बांह की शर्ट पहने ज्यादा उल्टी दस्त होने पर तत्काल डॉक्टर से संर्पक करे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन