गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई
Amroha News - गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। गोवंश को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई। वक्ताओं ने गोवंश के संरक्षण और गोवध पर प्रतिबंध के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को तहसील क्षेत्र के गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। गोवंश को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A (9) की मूल भावना के अनुरूप देशी गोवंश का संरक्षण आवश्यक है। वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के समय जो गोवंश प्रति व्यक्ति 10 था, वह अब घटकर प्रति 10 व्यक्ति पर मात्र एक रह गया है। गोवध पर प्रतिबंध के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने, उत्तर प्रदेश में गोआधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और गोवंश को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की।
इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, कोविंद्र सिंह, आकाश कुमार, आशु चौहान, रितिक राजपूत, विवेक वाल्मीकि, मोहन कुमार, शगुन श्रीवास्तव, राहुल सिंह, निशांत चौहान, श्याम सिंह, गौरव अग्रवाल, महिपाल सिंह, अतुल कुमार, आकाश शर्मा, प्रवीण कुमार, गोपाल शर्मा, दीपक सैनी, सुशील कुमार, महेश शर्मा, सुरमित गुप्ता, वीर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन