Free Health Camp Organized in Amroha to Celebrate 12 Years of Central Government अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित, Amroha Hindi News - Hindustan
More

अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित

Amroha News - अमरोहा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का परीक्षण किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने भी स्वास्थ्य मेले में भाग लिया।

Mon, 15 June 2026 08:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित

अमरोहा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो एवं बीडीओ नीरज कुमार गर्ग ने किया। स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। केंद्र एवं राज्य सरकार स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत योजना तथा ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, भूप सिंह बैनीवाल, पवनीत कुमार, अमित शर्मा ने भी स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष, गिनाई उपलब्धियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।