स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष, गिनाई उपलब्धियां
मऊआइमा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक परिसर में आयोजित
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कई नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। मेले में स्वास्थ्य, पंचायती राज, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी तथा समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर निर्मला पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में किसान, मजदूर, बुजुर्ग, युवा, महिला और बच्चों सहित समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के समर्थन और विश्वास के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।




साइन इन