Government Celebrates 12 Years of Success with Welfare Fair and Health Camp in Achhalda केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर, India News in Hindi - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अछल्दा परिसर में एक विशाल जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Mon, 15 June 2026 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास खंड अछल्दा परिसर में जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय विशाल शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा एवं मंडल अध्यक्ष राजवर्धन गौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग के स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहे। संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने तीन नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट एवं फल वितरित किए। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में लोगों को जड़ी-बूटियों एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। वहीं पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अतुल यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, ग्राम पंचायत सचिव लालमन यादव, आशुतोष गौर, हरिओम सहित ब्लॉक के समस्त सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा बहुएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास मेले का आयोजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याण मेले में दी योजनाओं की जानकारी