Amroha Peace Committee Meeting for Eid-ul-Azha Celebrations सड़कों पर अदा न करें नमाज, खुले स्थानों पर कुर्बानी से बचें, Amroha Hindi News - Hindustan
More

सड़कों पर अदा न करें नमाज, खुले स्थानों पर कुर्बानी से बचें

Amroha News - अमरोहा में ईद-उल-अजहा पर्व के लिए अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Tue, 19 May 2026 01:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
सड़कों पर अदा न करें नमाज, खुले स्थानों पर कुर्बानी से बचें

अमरोहा। नौगावां सादात व शहर कोतवाली में सोमवार को आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा।अमरोहा शहर कोतवाली में एसडीएम सदर विभा श्रीवास्तव व सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील लोगों से की। कुर्बानी व नमाज को लेकर शासन से मिली गाइडलाइन की लोगों की जानकारी दी। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग देने की अपील भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

स्पष्ट किया कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए और खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें। अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की बात कही, कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। साथ ही सभी से त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कोतवाल सुनील कुमार, एसएसआई सलीम अहमद के अलावा विशाल गोयल, मरगूब सिद्दीकी, कपिल शर्मा, हाजी खुर्शीद अनवर, कमर नकवी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली नौगावां सादात में भी अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ अवधभान भदौरिया ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ आगामी त्योहार मनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।