Amid LPG shortage, case on two for illegal gas sale in sultanpur UP, 46 cylinders seized LPG किल्लत के बीच यूपी इस जिले में गैस की अवैध बिक्री में दो पर मुकदमा, 46 सिलेंडर जब्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG किल्लत के बीच यूपी इस जिले में गैस की अवैध बिक्री में दो पर मुकदमा, 46 सिलेंडर जब्त

एलपीजी किल्लत के बीच यूपी के सुलतानपुर जिले में गैस की अवैध बिक्री में दो पर मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 42 घरेलू और चार छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।

Sat, 14 March 2026 02:55 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG किल्लत के बीच यूपी इस जिले में गैस की अवैध बिक्री में दो पर मुकदमा, 46 सिलेंडर जब्त

एलपीजी को लेकर हाहाकार मची है। किल्लत के बीच लोग घंटों लाइनों में लगकर गैस ले रहे हैं। वहीं कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हैं। ऐसा कुछ मामला सुलतानपुर से सामने आया है। यहां दोस्तपुर नगर पंचायत कस्बे के काशीराम आवास कॉलोनी में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 42 घरेलू और चार छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।

पूर्ति निरीक्षक दोस्तपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक कादीपुर रविन्द्र कुमार यादव और पुलिस टीम के साथ काशीराम कॉलोनी स्थित लक्ष्मी भवन में छापा मारा गया। मौके पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखकर उनकी अवैध बिक्री की जा रही थी। पूछताछ में मनीष कुमार पुत्र राजाराम निवासी काशीराम कॉलोनी बभनईया पूरब और चालक राजन गौतम पुत्र रामचन्दर निवासी समसपुर, नगर पंचायत दोस्तपुर के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण व बिक्री करने का मामला सामने आया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया

दोस्तपुर संवाद के अनुसार- उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी,सीओ विनय गौतम , पूर्ति निरीक्षक ने तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। गौसैसिंहपुर स्थित आकांक्षा इंडेन गैस एजेन्सी के मालिक के घर पर गैस सिलेंडर वितरण करने की सूचना पर टीम उनके घर पहुंची। घर पर 42 घरेलू सिलेंडर मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पूर्ति निरीक्षक दोस्तपुर जीतेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने 7 आईएएस और 4 पीसीएस के किए तबादले, प्रकाश बिंदु सचिव गृह बने

ग्रामीण क्षेत्र में भंडारा व ब्रह्मभोज में लकड़ी से बनने लगा का भोजन

सुलतानपुर जिले के शहरी क्षेत्र में शादी-विवाह कार्यक्रम के लिए पहले से ही लोग सिलिंडर की व्यवस्था करने में लगे है लेकिन वही पर ग्रामीण क्षेत्र में पहले की तरह लकड़ी पर ही भोजन बनाया जा रहा है। बल्दीराय के सुखबरेड़ी गांव निवासी दिनेश ने बताया कि भागवत कथा चल रही है। 17 मार्च को ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित है। भोजन के लिए गैस की व्यवस्था पहले से करके रख लिया है। भंडारे के भोजन के लिए गैस की कोई समस्या नही है। जयबहादुर सिंह ने बताया कि 16 मार्च को भंडारा कार्यक्रम है लेकिन ईधन की कोई समस्या नही है। ग्रामीणक्षेत्र में ज्यादातर भोजन लकड़ी से बनता है। गैस का उपयोग कम होता है। बड़े होटल व प्रतिष्ठान वाले एमरजेन्सी के लिए गैस सिलिंडर रखते है लेकिन ज्यादातर कार्य भट्ठी पर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 9 लाख राज्यकर्मियों की प्रमोशन की प्रक्रिया बदली, मुख्य सचिव का आदेश जारी

आपदा के अवसर में भुनाने में जुटे कुछ लोग

सुलतानपुर जिले में गैस की समस्या को देखते हुए कुछ लोग आपदा के अवसर को भुनाने में जुटे है। कई गैस एजेन्सियों के डिलेबरी मैन गैस को पहुंचाने में अधिक मूल्य वसूल रहे है। एक एजेंसी पर घटतौली की शिकायत मिलने लगी है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए प्रशासन चौकना हो गया है। डिलेबरी मैन व डिलेबरी वाहन चालकों की ओर से गैस की कालाबाजारी न कर सके। इसके लिए पुलिस-प्रशासन से लेकर पूर्ति विभाग व वाटमाप विभाग चौकन्ना हो गया है। जिससे गैस का कालाबाजारी व घटतौली न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की होगी तैनाती
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।