Brutal Murder in Ambedkar Nagar Man Killed with Axe While Sleeping घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार

Lucknow News - उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के आशापार गांव में संतोष तिवारी की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। वह बारात से लौटकर खाट पर सो रहे थे। उनकी पत्नी ने हमले की आवाज सुनी और पति को खून में लथपथ देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारे की तलाश जारी है।

Sun, 26 April 2026 11:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में शनिवार रात जब बारात से लौटकर घर के बाहर खाट पर सो रहे 52 वर्षीय संतोष तिवारी की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। बगल में सो रही पत्नी कमला की आंख हमले की आवाज सुनकर खुली, पति को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए और वह चीख पड़ीं। हत्यारा तब तक अंधेरे में फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार

आशापार गांव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राम मूर्ति तिवारी शनिवार रात करीब 11 बजे एक बारात से वापस घर लौटे थे। घर के बाहर खाट बिछाकर सो गए। उनकी पत्नी कमला भी बगल में अलग चारपाई पर सो रही थीं। रात के सन्नाटे में किसी अज्ञात हमलावर ने मौके का फायदा उठाया और सोते हुए संतोष की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने इतनी बर्बरता से वार किया कि कुल्हाड़ी संतोष की गर्दन में फंस गई और उसका बेंत टूट गया। हत्यारा कुल्हाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया।पति को खून से लथपथ देख कमला के होश उड़ गए। वह चीखते हुए उठीं और पड़ोसियों को जगाया। देखते ही देखते गांव में भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जब ग्रामीणों ने गर्दन में फंसी कुल्हाड़ी का मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ जैतपुर थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।संतोष तिवारी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमन (20 वर्ष) इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा लालू (18 वर्ष) घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिता की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से दोनों बेटों का रोते-रोते बुरा हाल है। पत्नी कमला, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं, सुहाग उजड़ने के गम में अपने होश-हवाश खो बैठी हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारे की पहचान को लेकर जांच में जुटी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई या कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन खोदकर पुलिस ने क्यों निकाली रूपा की लाश, पटना के नौबतपुर में बड़ा कांड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोशाला में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर मार डाला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।