police dig the ground and took rupa dead body in patna naubatpur जमीन खोदकर पुलिस ने क्यों निकाली रूपा की लाश, पटना के नौबतपुर में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन खोदकर पुलिस ने क्यों निकाली रूपा की लाश, पटना के नौबतपुर में बड़ा कांड

पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले रूपा कुमारी को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Sun, 26 April 2026 07:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
जमीन खोदकर पुलिस ने क्यों निकाली रूपा की लाश, पटना के नौबतपुर में बड़ा कांड

पटना के नौबतपुर में एक चौंकाने वाला कांड सामने आया है। यहां पुलिस ने जमीन खोदकर महिला की लाश निकाली है। नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बहेरातर गांव निवासी नवविवाहिता रूपा कुमारी का शव पुलिस ने आठ फीट गड्ढा खोदकर बरामद किया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए रूपा की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया था। इस मामले में नवविवाहिता के भाई धीरज कुमार ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति प्रद्युमन कुमार, सास, ससुर व अन्य पर लगाया था।

पुलिस ने केस दर्ज करने के चार दिनों बाद साक्ष्य के आधार पर रूपा कुमारी का शव दंडाधिकारी की निगरानी में नौबतपुर के चेसी गांव के बधार से जमीन खोदकर बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले रूपा कुमारी को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद नवविवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर से पटना और चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में जल स्टेशन
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

बता दें कि नौबतपुर के अजवां बहेरातर निवासी शिवशंकर यादव ने बताया कि अपनी पुत्री रूपा कुमारी की शादी दो माह पहले 25 फरवरी 2026 को चेसी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार, पिता सूर्यकांत यादव उर्फ गोप जी के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। शिवशंकर यादव ने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 11:55 बजे रूपा कुमारी से परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें उसने खुद को ठीक बताया था, लेकिन 22 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष से फोन कर सूचना दी गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

भोज खाने गए किशोर की गला रेतकर हत्या

इधर पटना के ही खुसरूपुर के कटौना गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में भोज खाने गए अंकित कुमार (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह जगमालबीघा के बधार से बरामद हुआ। वह थाना क्षेत्र के कटौना निवासी नीतीश पासवान का पुत्र था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 रुपये यूनिट बिजली और लोन पर 5% सब्सिडी, सम्राट सरकार का उद्योग के लिए प्लान

हालांकि परिजनों ने गांव के एक ही युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस संदेह के आधार पर एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित और उसके पिता फतुहा की एक निजी कंपनी में काम करता था। उनका परिवार भी फतुहा में ही रहता है। गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए अंकित शुक्रवार को घर आया था।

परिवार के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब बारह बजे तक अंकित को शादी के समारोह स्थल पर देखा गया था। लेकिन इसके बाद वह रात में घर वापस नहीं आया। अगली सुबह स्वजन को हत्या की सूचना मिली। अंकित के पेट और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक युवक को उसे जगमालबीघा की ओर ले जाते हुए देखा गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।