Murder of 70-Year-Old Balmi ki Nishad in Kasaha Dihara Investigation Underway गोशाला में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर मार डाला, Patna Hindi News - Hindustan
More

गोशाला में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर मार डाला

मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा पंचायत में 70 वर्षीय बाल्मीकि निषाद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव शनिवार की सुबह देखा। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है, और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Sun, 26 April 2026 12:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
गोशाला में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर मार डाला

मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा पंचायत स्थित गोशाला में सोए बाल्मीकि निषाद (70) की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने शनिवार की सुबह में उनका शव देखा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मूलरूप से बेगूसराय के चकिया थाने के मल्हीपुर बिंद टोली निवासी बाल्मीकि निषाद की गोशाला कसहा दियारा के शिवनगर गांव में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात वह गोशाला में ही सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों की मानें तो मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

वाल्मीकि सिंह निषाद पशुपालन के साथ दूध बिक्री का भी काम करते थे। अपने और दूसरे पशुपालकों से दूध लेकर वह दूध को बेचने का भी काम करते थे।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामकृष्ण ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। श्वान दस्ते और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि परिजन द्वारा अज्ञातों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नासरीगंज: हत्यारोपित परिवार संग घर से फरार, बंद घर में भूखे-प्यासे मरे छह बेजुबान पशु

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।