Women Empowerment Awareness Rally in Aligarh Nari Shakti Vandan Abhiyan नारी शक्ति वंदन अभियान पर बनाई मानव श्रृंखला, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अभियान पर बनाई मानव श्रृंखला

Aligarh News - अलीगढ़ में श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. लकी गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाई और मिस्ड कॉल नंबर अभियान भी चलाया।

Fri, 17 April 2026 12:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
नारी शक्ति वंदन अभियान पर बनाई मानव श्रृंखला

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर लकी गुप्ता द्वारा किया गया। रैली में स्वयंसेविकाओं ने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियां एवं बैनर लेकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ “नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान” और “सशक्त नारी, सशक्त समाज” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण के प्रति एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन पर कराई गई प्रतियोगिता

इस गतिविधि में बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाओं ने सहभागिता की। शासनादेश के अनुरूप मिस्ड कॉल नंबर एवं स्टीकर अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को अभियान से जुड़ने हेतु मिस्ड कॉल नंबर की जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। प्रत्येक छात्रा को आत्मनिर्भर और जागरूक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।