Empowering Women Nari Shakti Vandan Act 2023 Program Held at Shri Varshney College Aligarh नारी शक्ति वंदन पर कराई गई प्रतियोगिता, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन पर कराई गई प्रतियोगिता

Aligarh News - श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर प्रदर्शनी और स्लोगन प्रतियोगिता शामिल थी। प्राचार्या प्रो. नीता ने महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरुषों की भूमिका पर जोर दिया।

Thu, 16 April 2026 11:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
नारी शक्ति वंदन पर कराई गई प्रतियोगिता

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान रहा, जिसमें महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई। हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षरों के माध्यम से सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसी क्रम में नारी शक्ति विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रतियोगिता में धीरेश ने प्रथम स्थान, क्षमा ने द्वितीय स्थान, और विशाल और सिमरन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. रोली अग्रवाल एवं डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता और निष्पक्षता के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. नीता ने कहा कि महिलाओं से जुड़े हर कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस अधिनियम को महिला राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभियान में हस्ताक्षर कर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।