Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal Urge Police to Prevent Cow Slaughter During Bakrid बकरीद पर न हो गौवंश हत्या, अवैध पशु कटान, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर न हो गौवंश हत्या, अवैध पशु कटान

Aligarh News - गौतस्करी, अवैध पशु परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई, ‎सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों नजर रखने का आग्रह

Mon, 18 May 2026 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
बकरीद पर न हो गौवंश हत्या, अवैध पशु कटान

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व में गौवंश हत्या और अवैध पशु कटान रोकने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपा गया। ऐसे मामलों में कार्रवाई का अनुरोध किया गया। ‎‎संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि बकरीद के अवसर पर जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध पशु कटान एवं विशेष रूप से गौवंश वध न हो, इसके लिए पूर्व से ही प्रभावी निगरानी व आवश्यक कार्रवाई निश्चित की जाए। साथ ही गौतस्करी और अवैध पशु परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई। ‎प्रार्थनापत्र में कहा गया कि अलीगढ़ संवेदनशील जनपद है, इसलिए पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रशासनिक निगरानी रखी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने का आग्रह किया गया। ‎विहिप, बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित में कार्य करते हुए सेवा, सुरक्षा, संस्कार चरितार्थ करते हुए हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना है। ‎इस दौरान ब्रजप्रांत सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, बजरंगदल महानगर गौरक्षा प्रमुख करन चौधरी शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विज्ञप्तियां....8 खबरें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।