Saharanpur Municipal Councilors Meet SSP Over False Complaints Regarding Animal Markets विज्ञप्तियां....8 खबरें, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

विज्ञप्तियां....8 खबरें

Saharanpur News - बकरा मंडी की झूठी शिकायतों को लेकर एसएसपी से मिले पार्षद के दूसरी ओर बकरा मंडी लगती है। आरोप है कि कुछ लोग बार-बार झूठी शिकायत कर पुलिस बुला लेते हैं,

Mon, 18 May 2026 06:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
विज्ञप्तियां....8 खबरें

बकरा मंडी की झूठी शिकायतों को लेकर एसएसपी से मिले पार्षद फोटो-10

सहारनपुर, संवाददाता। ईद उल अजहा पर शहर में लगने वाली बकरा मंडी व भैंसा मंडी में झूठी शिकायतों के आधार पर पुलिस बुलाकर पशु व्यापारियों को परेशान किए जाने के विरोध में पार्षदों के एक दल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

पार्षदों की मांग

पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने बताया कि नगर में वर्षों से तीन स्थानों पर पशु पैठ लगती है। 62 फीटा पर भैंसा मंडी और मैसूर पैलेस के सामने सड़क के दूसरी ओर बकरा मंडी लगती है। आरोप है कि कुछ लोग बार-बार झूठी शिकायत कर पुलिस बुला लेते हैं, जिससे व्यापारियों में भगदड़ मच जाती है। पार्षदों ने बताया कि गंगोह, अंबेहटा, चिलकाना समेत जिले व बाहर से भी व्यापारी पशु बेचने आते हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर व्यापार करने वालों से नरमी बरती जाए और झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई हो। मुलाकात में पार्षद समीर अंसारी, रईस पप्पू, सईद सिद्दीकी, जफर अंसारी, इज़हार मंसूरी, गुलज़ेब खान, आसिफ अंसारी, महमूद हसन, डॉ. मंसूर व एडवोकेट जावेद मौजूद रहे।

--------------------

सर्वोदय विद्यालय की प्रियांशी ने बढ़ाया सहारनपुर का मान

फोटो-07

सहारनपुर, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका पुँवारका की छात्रा कुमारी प्रियांशी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सहारनपुर का मान बढ़ाया है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से विद्यालय व विभाग में खुशी का माहौल है।

प्रियांशी की सफलता

गौरतलब है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से आती हैं, जिनकी शिक्षा सरकार द्वारा पूरी तरह निशुल्क कराई जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि प्रियांशी ने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि विभाग और पूरे प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों में कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश, उप प्रधानाचार्य निधि राणा और सभी शिक्षकों जाता है, जिनके परिश्रम से छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

---------------

बिना नोटिस बुलडोजर कार्रवाई का आरोप, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा

फोटो-03

सहारनपुर, संवाददाता। हसनपुर चौराहे से सर्किट हाउस रोड तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान ध्वस्त किए जाने से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना उचित नोटिस के बुलडोजर चलाकर गरीबों के मकान गिरा दिए।

पीड़ितों की आवाज़

ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा नामित पांच अधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 बजे सुनवाई का समय दिया था, लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मांग सुनते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की राजबाहे की सीमा 20 फुट बताते हुए अतिरिक्त भूमि वापस देने और मुआवजा देने की मांग की। एडवोकेट राजकुमार ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेशों की अवहेलना कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में देशराज, जसपाल, मदन सिंह, नरेंद्र, दिनेश, संजय कुमार, नरेश, रामकुमार, चंद्रशेखर, अरविंद, माया देवी, विनीता देवी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

---------------------------

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीण, अंकित बने महासचिव

फोटो-04

सहारनपुर, संवाददाता। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर के वार्षिक चुनाव सोमवार को कोर्ट रोड स्थित आयकर भवन पर संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी विनय अग्रवाल व आरएस माथुर ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण सूरी और महासचिव पद पर अंकित गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हरीश भटेजा चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनोज बंसल व देवेंद्र वाधवा तथा सचिव पद पर उमंग जैन और ललित प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संरक्षक राकेश जैन व ज्ञानपाल गुप्ता ने चुनाव अधिकारियों का आभार जताया। संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने नई कार्यकारिणी को संगठन को आगे ले जाने वाला बताया। अध्यक्ष प्रवीण सूरी ने अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। महासचिव अंकित गर्ग ने समय-समय पर लीगल मीटिंग कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में दीपक जैन, अनिल गुप्ता, संजय धीमान, आशीष गुप्ता, जावेद रशीद, मनोज जैन, संजीव जैन समेत आदि रहे।

-----------------------

स्वागत समारोह में सीनियर सिटीजंस सोसइटी पदाधिकारी सम्मानित

फोटो-08

सहारनपुर, संवाददाता। सीनियर सिटीजंस वैल्फेयर सोसाइटी सहारनपुर की ओर से एक स्कूल परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

सीनियर सिटीजंस का सम्मान

संस्थापक केएल अरोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीपी छाबड़ा, आरसी शर्मा, बलराम अहलूवालिया व जीएल जसूजा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। केएल अरोड़ा ने कहा कि सोसाइटी को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता मिलना सभी के लिए गौरव की बात है। बलराम अहलूवालिया ने ऑनलाइन स्वगणना की जानकारी दी। टीएस चन्नी और नागेन्द्र जोशी ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी व पैट्रन एसपी सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल अरोड़ा ने की, जबकि संचालन सचिव हरपाल सिंह ने किया।

-----------------------

तीन घंटे की चेकिंग में 90 चालान, 6.65 लाख से अधिक जुर्माना

सहारनपुर, संवाददाता। जनपद के सभी टोल प्लाजा पर 16 व 17 मई की रात 8 से 11 बजे तक यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न/हूटर और फॉल्टी नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 90 वाहनों के चालान करते हुए 6.65 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

चेकिंग अभियान की जानकारी

चेकिंग के दौरान बैरियर लगाकर मुख्य रूप से ट्रक, भारी वाणिज्यिक वाहन और रोडवेज बसों को रोका गया। यातायात व स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रंक एंड ड्राइव के 20 चालान कर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर के 12 चालान में 1.20 लाख, प्रेशर हॉर्न के 11 चालान में 1.10 लाख और फॉल्टी नंबर प्लेट के 47 चालान में 2.35 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना किया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान यात्रियों से हालचाल पूछते हुए समस्याओं का समाधान भी कराया। यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने की अपील की है।

-----------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।