Peace Committee Meeting to Ensure Harmony During Ganga Dussehra and Eid-ul-Azha बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी , Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर में गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्त ने प्रशासन के सहयोग की अपील की। पुलिस प्रशासन ने कुर्बानी से संबंधित सावधानियों का उल्लेख किया और सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Mon, 18 May 2026 04:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share
बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

दुलहूपुर, संवाददाता। गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कोतवाली जलालपुर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राहुल गुप्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह किया। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-अजहा को लेकर की पीस कमेटी बैठक

उन्होंने कहा कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों या खुले में बिल्कुल न की जाए, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित कोई भी फोटो या वीडियो अपलोड न करने की हिदायत दी। सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि पानी की व्यवस्था त्योहार के दिन 24 घण्टे के लिए किया जाएगा। इब्ने अली जाफरी ने मस्जिदों के पास सफाई व्यवस्था की मांग की। विकास निषाद ने नगरपालिका से तमसा नदी और मिश्रा नर्सिंग होम के बगल के नाले की सफाई की मांग की। बैठक में मानिक चंद सोनी, शत्रुघ्न सोनी, राना सिंह, हाफिज मोहम्मद जकारिया, देवेश मिश्र, एहसन रजा मीसम, मसूद अहमद, नजीबुल्लाह, आशीष सोनी, सोनू गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद, खुले में कुर्बानी पर रोक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।