Extreme Heat Wave Hits Uttar Pradesh Temperatures Soar to 46 6 C बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपे, पांच शहरों में लू चली, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपे, पांच शहरों में लू चली

Lucknow News - रविवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री और प्रयागराज में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।

Sun, 26 April 2026 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपे, पांच शहरों में लू चली

तपिश ने रविवार को सूबे के कई शहरों को झुलसाया। बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे के 40 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। आठ जिलों में 44 या इससे अधिक और 7 जिलों में 43 डिग्री या इससे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायबरेली के फुर्सतगंज में 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। हमीरपुर में 44.2, कानपुर नगर में 44.1, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार हवा के निचले क्षोभमंडल में आ रही गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बन रही है। अभी महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति भी बनी हुई है। यह सिस्टम गर्म हवा को यूपी की ओर धकेल रहा है। नतीजतन रविवार को हरदोई, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़ और फुर्सतगंज में हीट वेव यानी लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 28 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। पहले दिन पश्चिमी और अगले दिन पूर्वी यूपी में सक्रिय होगा जिससे हल्की बारिश, आंधी की स्थिति बनेगी। ऐसे में तापमान तीन से चार डिग्री नीचे आएगा।प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मीप्रयागराज में इसके पूर्व 2022 की 29 अप्रैल को 46.8 डिग्री तापमान रहा था। इसके पूर्व 2025 में 44.8 डिग्री, 2024 में 44.2 डिग्री और 2023 के अप्रैल माह में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।पांच शहरों में रात ने किया बेचैन, चली गर्म हवामौसम विभाग के अनुसार फतेहगढ़, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में रात का तापमान ज्यादा रहा। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 ज्यादा था, शाहजहांपुर में 27.8 (सामान्य से 5.4 अधिक), फतेहगढ़ में 26.8 (सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक) और मेरठ में 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।आज इन 24 जिलों में बेचैन करने वाली रात का पूर्वानुमानफर्रुखाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।इन शहरों में हीट वेव का यलो अलर्टबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तवे जैसी तपी धरती, 45.7 डिग्री ने शहरियों को झुलसाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।