तीखी धूप और शुष्क हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 40 पार
Aligarh News - - लगातार बढ़ रहा है अब तापमान, झुलसाने लगी धूप, मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ दिन और बढ़ेगी गर्मी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने अब अपना असली तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। लोग छांव की तलाश में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साफ आसमान और नमी की कमी के चलते सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी अधिक महसूस हो रही है।
आने वाले दिनों में तापमान में और एक से दो डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप से बचाव बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। डॉक्टरों ने बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लगातार चढ़ता तापमानतारीख अधिकतम न्यूनतम10 31.8 17.211 35.0 18.612 35.2 18.813 36.0 18.814 38.4 19.415 39.6 22.616 40.2 20.617 40.4 23.0
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन