नीट पेपर लीक के विरोध में जेएमएम छात्र मोर्चा का प्रदर्शन
झारखंड छात्र मोर्चा के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक मार्च निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और छात्र शामिल हुए।

रांची, संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, श्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, अंतू तिर्की, पवन जेडीया झारखंड छात्र मोर्चा के डॉ. अमन तिवारी समेत छात्र मोर्चा और पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन