झामुमो ने चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
झामुमो ने चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला रामगढ़,नगर प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। नीट

रामगढ़,नगर प्रतिनिधि । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार की शाम रामगढ़ के व्यस्त सुभाष चौक और गांधी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (मानव संसाधन विकास मंत्री) का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन झामुमो जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में किया गया। वहीं गांधी चौक पर केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो, सोनाराम मांझी, चित्रगुप्त महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। झंडा बैनर के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला संयोजक विनोद किस्कू ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक होना देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य के साथ भद्दा मजाक है। भाजपा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने और निष्पक्ष परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल रही है। झामुमो नेताओं ने मांग किया है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन