Severe Heatwave Continues Maximum Temperature Reaches 42 C लखनऊ में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, पछुआ हवा से लू जैसी स्थिति, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, पछुआ हवा से लू जैसी स्थिति

Lucknow News - मौसम के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है।

Sun, 19 April 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, पछुआ हवा से लू जैसी स्थिति

मौसम के तापमान में लगातार बढ़त का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री पहुंच गया। रात के तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। दिन का तापमान अधिक होने तथा पछुआ हवाओं के चलने के कारण लू जैसी स्थिति बन गई। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते दोपहर के वक्त सड़कों पर ट्रैफिक लोड कम दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक निचले क्षोभ मंडल से आ रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना

इसके चलते दोपहर के वक्त लू जैसी स्थिति बनी रही। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था। दिन और रात का तापमान बढ़ने से लोग बेचैन रहे। दोपहर के वक्त गर्म हवा लू का अहसास करा रहीं थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में कोी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अगले 4-5 दिनों दौरान लू चलने की संभावना है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपरजान के साथ अगले 2-3 दिनों तक भीषण गर्मी बनी रह सकती है।रात के वक्त भी बनी रहेगी गर्मीतापमान बढ़ने और शुष्क पछुआ हवाओं के कारण हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 57 फीसदी तथा न्यूनतम 13 फीसदी दर्ज की गई। नमी कम होने के नाते गर्म हवाएं चल रहीं है। गर्म हवाओं के कारण रात का तापमान अभी नीचे आने की उम्मीद नहीं है। इस नाते दिन के साथ रातें भी गर्म बनी रहेंगी।अगले छह दिनों का पूर्वानुमानतारीख अधिकतम न्यूनतम20 अप्रैल 41 2521 अप्रैल 40° 25°22 अप्रैल 41° 2523 अप्रैल 42° 2624 अप्रैल 43 2625 अप्रैल 43 26

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात के पारे में और उछाल, सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसी आग, पारा 41 पर पहुंचा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।