Severe Heatwave Expected in Moradabad Temperatures May Exceed 40 C रात के पारे में और उछाल, सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

रात के पारे में और उछाल, सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा

Moradabad News - मुरादाबाद में बैसाख महीने में तेज धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Sun, 19 April 2026 12:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
रात के पारे में और उछाल, सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा

मुरादाबाद। बैसाख के महीने में चिलचिलाती धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद में जल्द ही दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में और अधिक उछाल होने से सुबह के समय भी मौसम की गर्माहट बढ़ गई है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों में मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना सामान्य स्थिति है, लेकिन, न्यूनतम तापमान काफी तेजी से और अधिक बढ़ गया है जिसके चलते इन दिनों सुबह के समय महसूस किया जाने वाले खुशनुमा मौसम का एहसास एक झटके से गायब हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना

दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है एक या दो दिनों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के चलते चिलचिलाती धूप निकलेगी। हवा काफी तेजी के साथ गर्म होती जाएगी जिससे लू चलने का एहसास बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं से किन्हें राहत, गर्मी कहां-कहां सताएगी; जानिए मौसम का हाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैसाख की गर्मी:आंधी-बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की रात सबसे गर्म रही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।