akhilesh yadav spotted at airport in new casual look attire black jeans white t shirt people stunned काली जींस, सफेद टी शर्ट, टोपी गायब; एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

काली जींस, सफेद टी शर्ट, टोपी गायब; एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए अखिलेश यादव

Akhilesh yadav New Look : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपौर्ट पर एक नए लुक में देखे गए हैं। हमेशा सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में दिखने वाले अखिलेश यादव का यह नया लुक देख लोग हैरान रह गए। अखिलेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Tue, 9 June 2026 01:46 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
काली जींस, सफेद टी शर्ट, टोपी गायब; एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav New Look : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव हमेशा सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आते हैं लेकिन अब वे एक ऐसे नए लुक में नजर आए हैं कि देखने वाले हैरान रह गए। काली जीन्स, सफेद टी शर्ट, ब्लैक शू और बिना टोपी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते अखिलेश यादव को देखकर हर कोई चौंक गया। इस लुक के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनके इस लुक की तुलना क्रिकेट स्टॉर महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं।

वैसे अखिलेश यादव पहले भी अलग-अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर नजर आते रहे हैं। उन्हें कभी स्पोर्ट्स लुक में साइकिलिंग करते देखा जाता है तो कभी क्रिकेट या फुटबाल खेलते। ताजा वायरल वीडियो में कैजुअल लुक के साथ अखिलेश यादव के हेयर स्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है। कई लोगों को अखिलेश यादव का यह राहुल गांधी जैसा भी लगा। राहुल गांधी, अक्सर सफेद टी-शर्ट और ब्राउन कार्गो पैंट में दिखते हैं। अखिलेश को जीन्स, टी-शर्ट में देखना लोगों के लिए बिल्कुल नया अनुभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा- सपा 2027 से पहले इसके लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

राजनेताओं की पहचान बन जाती है उनकी पोशाक

कई बार राजनेताओं की पोशाक स्थायी रूप से उनकी पहचान बन जाती है। उनका नाम सुनते ही लोग उसी रूप में उनके होने की कल्पना करते हैं। इसी तरह अखिलेश यादव की पहचान सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर लाल टोपी बन चुकी है। उनका नाम सुनते ही ऐसी ही छवि लोगों के मन में बनती है। लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार अखिलेश यादव इसी रूप में देखे जाते हैं। लंबे समय बाद वह एक नए लुक में दिखे हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश पर बनने जा रहा SRG, 240 कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें:UP: सरकारी शिक्षकों को लेकर अहम आदेश, सरप्लस के भी होंगे तबादले; 18 जून से आवेदन
ये भी पढ़ें:यूपी में कुमाता की करतूत: मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रख ले ली जान

सुरक्षा कर्मियों को देखकर मुस्कुराए अखिलेश, बढ़ाया हाथ

अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर राजनीतिक परिधान की बजाए एक नए स्टाइलिश लुक में नजर आए तो एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। जींस, टी-शर्ट में अखिलेश यादव वॉक करते हुए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों से उनकी आंखें मिलीं तो वह मुस्कुरा दिए। वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते अखिलेश यादव से दो सुरक्षा कर्मी हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। सपा मुखिया भी हाथ बढ़ा देते हैं। सुरक्षा कर्मियों से हाथ मिलाने के बाद अखिलेश आगे बढ़ जाते है। इसी तरह एक युवा अखिलेश से सेल्फी का अनुरोध करता है तो सपा प्रमुख उसे भी निराश नहीं करते।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।