akhilesh yadav said It would have been better to send him to petrol pumps instead of watching a Dhurandhar 2 प्रोपेगंडा फिल्म देखने से अच्छा पेट्रोल पंपों पर भेज देते; 498 दारोगा के धुरंधर-2 देखने पर अखिलेश ने कसा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रोपेगंडा फिल्म देखने से अच्छा पेट्रोल पंपों पर भेज देते; 498 दारोगा के धुरंधर-2 देखने पर अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने 498 दरोगा के धुरंधर 2 देखने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को प्रोपोगंडा फिल्म देखने भेजने से अच्छा पेट्रोल पंप पर भेज देते। नाकाम भाजपा सरकार ने बेचारे सिपाहियों को जनता के गुस्से का सामना करने के लिए अकेला छोड़ दिया है।

Fri, 27 March 2026 07:43 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
प्रोपेगंडा फिल्म देखने से अच्छा पेट्रोल पंपों पर भेज देते; 498 दारोगा के धुरंधर-2 देखने पर अखिलेश ने कसा तंज

यूपी के मेरठ में एसपी ने 498 उप निरीक्षकों के साथ धुरंधर-2 फिल्म देखी। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को प्रोपोगंडा फिल्म देखने भेजने से अच्छा पेट्रोल पंप पर भेज देते। अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल को लेकर बवाल हो रहा है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी मामले को शांत कराने में जुटे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को 4 घंटे की प्रोपोगंडा पिक्चर देखने भेजने से अच्छा था कि उन्हें पेट्रोल पंपों पर भेजते। नाकाम भाजपा सरकार ने बेचारे सिपाहियों को जनता के गुस्से का सामना करने के लिए अकेला छोड़ दिया है। भाजपा एक तरफ तो बिगड़े हालातों को स्वीकार नहीं कर रही है, दूसरी तरफ़ गलत बयानी कर रही है। जिससे जनता में अनिश्चितता के डर से आक्रोश फैल रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुतबा दिखाने के लिए युवक बना फर्जी दरोगा, रिश्ता पक्का करने पहुंचा तो पकड़ा गया

498 उप निरीक्षकों के संग एसपी ने देखी धुरंधर

मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय की अनोखी पहल ने बाद गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में 2023 बैच के 498 उप निरीक्षकों के साथ एसपी अंतरिक्ष जैन ने ‘धुरंधर-2’ देखी। फिल्म देखकर निकले पुलिसवालों में गजब का उत्साह और देश सेवा के जज्ब से लबरेज नजर आए। फिल्म ‘धुरंधर-2’ में यूपी पुलिस से जुड़ा एक अहम कनेक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद जैसा किरदार है। फिल्म में उसे आतिफ अहमद नाम दिया गया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी का भी इस फिल्म में किरदार दिखाया गया है।

वहीं, इस फिल्म को लेकर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि फीडबैक से चीजें हमेशा अच्छी होती हैं, कोई भी मीटिंग होती है उसके बाद ब्रीफिंग की जाती है। कॉमन प्लेटफार्म की उपनिरीक्षकों ने मांग की थी। ताकि फीडबैक लेकर पुलिसिंग से जुड़ी चीजों को समझाया जा सके। इसलिए संयुक्त रूप से यह फिल्म दिखाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार में भरवाए नारियल, सीसीटीवी ने खोल दी दारोगा की पोल
ये भी पढ़ें:पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाला निकला स्मगलर, गांजे की बांट रखी थी फ्रेचाइजी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।