Akhilesh yadav said Ask your unregistered Sanghi colleagues if they have ever sung Vande Mataram अनरजिस्टर्ड संघी साथियों से भी पूछ लें कभी वंदे मातरम् गाया था? अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अनरजिस्टर्ड संघी साथियों से भी पूछ लें कभी वंदे मातरम् गाया था? अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

 सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े खेल चल रहे हैं। जो लोग वंदे मातरम् को लेकर सवाल पूछते हैं, वह अपने अनरजिस्टर्ड संगी साथियों से भी पूछ लें कि क्या उन्होंने कभी आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम् गाया था।

Mon, 16 Feb 2026 06:40 AMPawan Kumar Sharma विशेश संवाददाता, लखनऊ
share
अनरजिस्टर्ड संघी साथियों से भी पूछ लें कभी वंदे मातरम् गाया था? अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में रविवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता सपा में शामिल हुए। अखिलेश ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पीडीए परिवार और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर नाम लिए बगैर इशारों में कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो शंकराचार्य को भी अपमानित कर रहे हैं। जो पीड़ित दुखी और अपमानित हैं पीडीए उसके साथ है। गेरुआ व पीतांबर वस्त्र धारण करने वाले को हम सम्मानित नजरों से देखने लगते हैं। सपा चीफ ने आरएसएस पर भी तंज कसते हुए सवाल किया कि आजादी के आंदोलन में क्या वंदे मातरम् गाया था?

अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े खेल चल रहे हैं। जो लोग वंदे मातरम् को लेकर सवाल पूछते हैं, वह अपने अनरजिस्टर्ड संगी साथियों से भी पूछ लें कि क्या उन्होंने कभी आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम् गाया था?

अखिलेश ने कहा कि कहा जा रहा है कि दिल्ली की हवा खराब है, जबकि सच्चाई यह है कि दोनों की हवा खराब है। शंकराचार्य को अपमानित करने वालों को पता होना चाहिए कि वे शंका से परे होते हैं। जो उनका प्रमाण पत्र मांग रहे हैं, उन्हें अपना प्रमाण पत्र भी दिखाना चाहिए। भाजपा जेन-जी से घबराई है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी हैं, जब मुंह खोला तो बुरा बोला। विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय को अपमानित किया गया। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का बजट कम रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, पत्नी-बेटा भी समाजवादी

नसीमुद्दी सिद्दकी समेत कई अन्य नेताओं ने ली सपा की सदस्यता

अखिलेश की मौजूदगी में रविवार को बसपा में नंबर दो की हैसियत में रहे व हाल ही कांग्रेस छोड़ने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी हुस्ना सिद्दीकी, बेटा अफजल सिद्दीकी सपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, प्रतापगढ़ सदर से पूर्व विधायक राजकुमार पाल, देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, एआईएमआईएम के नेता दानिश खान, पूनम पाल व पहली ड्रोन पायलट रंजना पाल के साथ काफी संख्या में नेताओं ने सपा की सदस्यता ली।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से सबको हक मिले। अभी तक हम लोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे, आने वाले समय में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना को आगे बढ़ाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले'… शंकराचार्य पर योगी के बयान को अखिलेश ने पाप बताया

सपा में सब वरिष्ठ और मैं जूनियर: नसीमुद्दीन

‘हयात ले के चलो, कायनात ले के चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ ले के चलो।’ बसपा और फिर कांग्रेस में रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को अपने परिवार के साथ सपा में शामिल होने के बाद कुछ इन शब्दों में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि सपा में सब उनके वरिष्ठ हैं और वह सबसे जूनियर। डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समाजवाद शब्द लिखा और समाजवादी पार्टी का नाता समाजवाद से है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य भाजपा को हराना और सपा को जिताकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश-विदेश से अभी 15718 लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। आगे और भी लोग जुड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है; गोरखपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।