Akhilesh Yadav expressed concern about farmers and attacked BJP taking dig at UP budget किसानों को लेकर अखिलेश ने क्या जताई चिंता? भाजपा पर बोला हमला, यूपी बजट पर भी कसा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किसानों को लेकर अखिलेश ने क्या जताई चिंता? भाजपा पर बोला हमला, यूपी बजट पर भी कसा तंज

यूपी विधानसभा के बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिए बुलाई प्रेस-कान्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि सरकार सबसे ज्यादा आबादी को रोजी-रोटी देने वाले कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही है।

Wed, 11 Feb 2026 06:14 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
किसानों को लेकर अखिलेश ने क्या जताई चिंता? भाजपा पर बोला हमला, यूपी बजट पर भी कसा तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। यूपी विधानसभा के बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिए बुलाई प्रेस-कान्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि सरकार सबसे ज्यादा आबादी को रोजी-रोटी देने वाले कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, 'अमेरिका से व्यापार समझौते के बाद हमारी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी चोट और सबसे पहले चोट अगर किसी को लगने जा रही है तो हमारे किसानों और गरीबों को लगने जा रही है। यह सबसे दुख की बात है भारत में सबसे ज्यादा आबादी जिस खेती पर निर्भर है, सरकार उसी पर संकट पैदा कर रही है।

यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'जो खबरें सुनने को मिल रही हैं उनके अनुसार बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में भेजे जाएंगे। अगर हम अमेरिका को 500 अरब डॉलर का कारोबार देंगे तो 'मेक इन इंडिया' का क्या होगा? हमारा कृषि क्षेत्र, जिस पर 60 से 70 प्रतिशत गरीब आबादी निर्भर करती है, उसका क्या होगा। अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार को हटाने के लिए 'वोट की चोट' देने के साथ-साथ सड़क पर आना होगा तथा इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। सपा प्रमुख ने पूछा कि आखिर सरकार इस बात को स्पष्ट क्यों नहीं कर रही कि कौन-कौन से उत्पाद भारत के बाजार में लाये जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने की तोहफों की 'बारिश', चुनावी बजट में खोला खजाना, किसे क्या मिला?

राहुल के आरोपों का भी अखिलेश ने दिया जवाब

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके भारत मां को बेच देने के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोप के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सपा प्रमुख ने कहा, ''यह बहुत गंभीर बात इसलिए भी है कि अमेरिका से संबंध भी हों और हम अपना बाजार भी उनके हवाले ना करें। हमने बहुत बड़े पैमाने पर चीन को अपना बाजार दे दिया। भाजपा ने हमारी पूरी विदेश नीति उलझाकर रख दी है। आज हमने पूरा बाजार किसी और के हाथ में दे दिया इसलिए भारत को किस दिशा में जाना है, यह भारत की जनता को सोचना पड़ेगा। मैं फिर कहता हूं कि जो रास्ता समाजवादियों ने दिखाया है वही रास्ता देश को खुशहाली तक लेकर जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में विदाई बजट संग BJP की भी विदाई तय, बोले अखिलेश, शिवपाल का भी आया रिएक्शन

यूपी सरकार के बजट पर भी बोले अखिलेश

यूपी सरकार के बजट पर भी अखिलेश यादव ने टिप्पणी की। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, विधानसभा में कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका के साथ नये व्यापार समझौते के बाद किसानों के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव एमएसएमई पर पड़ेगा। सरकार आखिर उनकी मदद किस तरह से करने जा रही है? उत्तर प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं। इनमें से 82 लाख तो पंजीकृत ही नहीं है। इसका मतलब यह है कि सरकारी योजनाएं वहां तक पहुंच ही नहीं सकती हैं। यादव ने कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौते के पीछे भारतीय नेतृत्व पर क्या दबाव है, वह तो अलग विषय है लेकिन अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ करना और जनता को भावनात्मक नारों और बातों से जोड़ देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण के नाम पर किये गये ध्वस्तीकरण कार्य का जिक्र करते हुए दावा किया, कहने को तो वे (भाजपा) खुद को सनातनी कहते हैं लेकिन राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को तोड़ने का काम किसी ने किया तो भाजपा के लोगों ने ही किया। नेपाल नरेश ने जो घंटा उपहार में दिया था, उत्तर प्रदेश सरकार ने वह घंटा भी चोरी करवा दिया। वहां पर एक वटवृक्ष था जो पौराणिक था, सिर्फ अपना नाम बनाने के लिए भाजपा सरकार ने उस पौराणिक वृक्ष को भी काट कर फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, बजट में ग्रामीण इलाकों पर भी फोकस

सांप्रदायिक माहौल बनाने के दाल मंडी को तोड़ा जा रहा

वाराणसी के दाल मंडी इलाके में प्रशासन द्वारा किए जा रहे ध्वस्तीकरण कार्य से संबंधित एक सवाल पर यादव ने कहा, दाल मंडी केवल वोट के लिए तोड़ी जा रही है। उसे सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति के लिए तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल बनाने के लिए दाल मंडी को तोड़ा जा रहा है। वहां के लोगों को हटाया जा रहा है। जो अधिकारी यह काम कर रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं वह खुद ही उसमें गिरते हैं। हमारे धर्म में भी है कि जो पाप करेगा उसे उसका फल जरुर मिलेगा। यादव ने कहा, भाजपा ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया। क्या यही सनातनियों की परिभाषा है? जिसने शंकराचार्य को त्रिवेणी पर जाने से रोका हो वह कभी सनातनी नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री की 'कयामत' संबंधी टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को कोई भी चीज दे दो वह उसे खराब कर देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।