Akhilesh Yadav big claim is that BJP government at the Centre will fall as soon as the SP government is formed in up यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी।

Tue, 26 May 2026 03:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

Akhilesh Yadav news: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार “फेक एनकाउंटर” की तरह “फेक अर्थव्यवस्था” का भी प्रचार कर रही है। डॉलर जितना ऊपर जाएगा, चाय उतनी महंगी होती जाएगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने में कहा कि फर्जी मुठभेड़ की घटनाएं देश की संस्कृति, संविधान और स्वस्थ सामाजिक सोच के लिये एक चुनौती बन गयी हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार मुठभेड़ के बहाने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को डरा कर उसका हक मारना चाहती है। भाजपा सरकार जाति,धर्म देखकर मुठभेड़ करवाती है जिससे प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। फर्जी मुठभेड़ नाकाम सरकार की पहचान है। फर्जी मुठभेड़ से भाजपा सरकार आम जनता पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों के माध्यम से 'मेंटल सॉफ्टवेयर' को 'सेट' किया जाता है लेकिन 'अपडेट या अपग्रेड' नहीं किया जाता बल्कि 'आउटडेटेड और डाउनग्रेडेड' बनाया जाता है और मन-मस्तिष्क में हिंसा को भरा जाता है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बहाने हत्या को जायज ठहराया जाता है और आदिम जमाने की उसी रूढ़िवादी मानसिकता को वापस लाया जाता है जो कहती है कि शक्ति ही अधिकार है। उन्होंने कहा कि इसी कारण फर्जी मुठभेड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है जो संविधान में दिए गए न्याय के राज और सामाजिक न्याय को भी सिरे से नकारता है।

भाजपा अपनों को ही डसती है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के फर्जी मुठभेड़ का एक बेहद निंदनीय पहलू यह भी है कि सरकार इससे अपने समर्थकों को खुश करती है लेकिन साथ ही वह अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक भी बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों में नफरत का जहर घोलकर अपनी राजनीतिक सत्ता बनाये रखने के लिये उनका मानसिक शोषण करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनों को ही डसती है। सपा प्रमुख ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों से कानून-व्यवस्था संभलती नहीं बल्कि और भी बिगड़ती है क्योंकि इससे पुलिस में भ्रष्टाचार फैलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जौनपुर मुठभेड़ पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- PDA वालों के हो रहे फर्जी एनकाउंटर
ये भी पढ़ें:यूपी कल का मौसम: कई जिलों में तेज बारिश संग 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट
ये भी पढ़ें:UP के एक जिले में बड़ा अभियान शुरू, मकान-प्लॉट मालिकों के लिए ये काम अनिवार्य
ये भी पढ़ें:इस जिले की पंचायतों में भुगतान की होड़, प्रधानों ने 3 दिन में निकाले 4.15 करोड़

फर्जी मुठभेड़ की घटनाओं को मानवाधिकार की हत्या करार दिया

उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी मुठभेड़ से भाजपा सरकार ने सरकारी स्तर पर एक पूरा आपराधिक तंत्र खड़ा कर दिया है। फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने के लिए कुछ भ्रष्ट वकील मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हैं और फिर वह अधिकारियों और सरकार को ही ब्लैकमेल करते हैं।फर्जी मुठभेड़ की घटनाओं को मानवाधिकार की हत्या करार देते हुए अखिलेश ने यह भी कहा कि मुठभेड़ में लोगों को मारने वाले पुलिसकर्मी आखिरकार खुद भी वैधानिक और सामाजिक रूप से मारे जाते हैं क्योंकि फर्जी भुठभेड़ में संलिप्त पुलिसकर्मी जब फंसते हैं तो भाजपा सरकार उनसे मुंह मोड़ लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को जब सजा होती है तो उनके परिवार वाले सामाजिक अपमान का शिकार होते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।