up kal ka mausam 26 may: Heavy rain in many districts lucknow gonda Ayodhya, along with a storm alert at a speed of 90 यूपी कल का मौसम 26 मई: कई जिलों में तेज बारिश के साथ 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कल का मौसम 26 मई: कई जिलों में तेज बारिश के साथ 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट

up kal ka mausam 26 may: यूपी में भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना की जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Tue, 26 May 2026 12:17 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी कल का मौसम 26 मई: कई जिलों में तेज बारिश के साथ 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट

up kal ka mausam 26 may: भीषण गर्मी के बीच बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) लखनऊ ने अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसर 29-30 मई को पूरे क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे ना केवल दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी बल्कि भीषण गर्मी एवं लू पर ब्रेक लगने की उम्मीद है।

इन जिलों में 90 रफ्तार से आंधी-तूफान

बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा है। वहीं इन जिलों में आंधी-तूफान (60-80 किमी/घंटा, झोंके 90 किमी/घंटा तक) के आसार हैं।

इन जिलों में 40-60 की रफ्तार से आंधी

अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्यम आंधी-तूफान (40-60 किमी/घंटा) के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी में तेज हवा के आसार

गाजियाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा)चल सकती है।

लखनऊ में तेज आंधी के बाद बारिश, कई इलाकों की बिजली गुल

देर रात आई आंधी और हल्की बौछार ने गर्मी से थोड़ी राहत दी लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। नतीजतन कई इलाकों में पेड़ की डालियां टूट गईं। शहर के ज्यादातर लोगों के मोबाइल पर रात 10:30 बजे के आसपास ही मौसम खराब होने का अलर्ट आ गया था। यह अलर्ट चर्चा का विषय भी बना। रात सवा 11 बजे के करीब अचानक आंधी शुरू हो गई। इस दौरान इन्दिरा नगर, गोमती नगर विस्तार, अयोध्या रोड, उतरेटिया, अर्जुनगंज समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कुछ इलाकों में मौसम में सुधार के बावजूद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: मंगलवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका, इन इलाकों में अलर्ट
ये भी पढ़ें:पेपर लीक में AKTU का बड़ा फैसला, बीटेक कम्प्यूटर सांइस की दोबारा होगी परीक्षा

दिन में तपिश, रात में राहत

पिछले कई दिनों से चल रहा तपिश का सिलसिला आंधी और हल्की बारिश से देर रात टूटा। इसके पहले लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.3 दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था। हिमालयी क्षेत्र के ऊपर बदली मौसमी परिस्थितियां और लगातार तपिश से गर्म हवा के तेजी से ऊपर उठने के कारण आंधी आई। इसकी शुरुआत शाम को पश्चिमी जिलों से हो गई थी जिसका असर रात तक लखनऊ और आसपास के इलाकों में पहुंचा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।