AI will now be taught in UP government schools with a 4 hour special course यूपी के सरकारी स्कूलों में अब AI की पढ़ाई, माध्यमिक विद्यायलों में 4 घंटे का स्पेशल कोर्स, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब AI की पढ़ाई, माध्यमिक विद्यायलों में 4 घंटे का स्पेशल कोर्स

यूपी में स्कूलों के दो लाख छात्रों को एआई फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। 1200 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को विभिन्न ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, सरकार ने 2026-27 से अनिवार्य रूप से लागू करने का फैसला लिया है।

Fri, 27 March 2026 07:00 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के सरकारी स्कूलों में अब AI की पढ़ाई, माध्यमिक विद्यायलों में 4 घंटे का स्पेशल कोर्स

यूपी में माध्यमिक स्कूलों के दो लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। 1200 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को विभिन्न ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली बार एआई का पाठ्यक्रम सभी ट्रेड के छात्रों के लिए अनिवार्य किया जा रहा है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि भविष्य की तकनीक एआई का ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाना बहुत आवश्यक है। ऐसे में जिन 1200 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण चलाया जा रहा है, वहां पर छात्रों को एआई के प्रयोग में दक्ष बनाया जाएगा। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एआई फॉर ऑल कोर्स को शैक्षिक सत्र 2026-27 से अनिवार्य रूप से लागू करने का फैसला किया गया है। चार घंटे का विशेष एआई कोर्स प्रशिक्षकों व छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूछताछ में फंसी पुच एआई पेपर नहीं दिखा पाई, यूपी सरकार ने निवेश का रद्द किया MoU

उप्र के स्कूली शिक्षा ढांचें में नई तकनीक के प्रयोग का ज्ञान छात्रों को देने के लिए यह पहल की जा रही है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत विद्यार्थियों के लिए 210 घंटे का निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें आईटी, ब्यूटी एंड हेल्थकेयर व इलेक्ट्रानिक्स जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब इस कार्यक्रम में उन्हें चार घंटे का एआई फॉर ऑल कोर्स भी पढ़ाया जाएगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे का कहना है कि छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान देकर उनकी भविष्य की नींव मजबूत की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में रील और शॉर्ट वीडियो बनाने पर लगी रोक, जारी हुआ सर्कुलर

व्यावहारिक ज्ञान और एआई का प्रयोग सीखेंगे

छात्रों की रूचि व बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए आईटी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलरिंग, हेल्थकेयर व डिजिटल मित्र व अन्य प्रमुख जॉब रोल्स के लिए चार घंटे का कस्टमाइज्ड एआई मॉड्यूल तैयार किया गया है। जिससे छात्र अपने-अपने क्षेत्र में एआई के व्यावहारिक उपयोग को समझ सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन स्कूलों की बदलेगी सूरत, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 66.40 लाख की मिली मदद
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।