जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार
ोज चार की लीड:जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान रहेगा 40 40 डिग्री सेल्सियस के पारजिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान रहेगा 40 40 डिग्री सेल

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में इस सप्ताह मौसम का मिजाज खूब चढ़ा रहेगा। अगले दो दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने पारा के आसमान चढ़ने के अनुमान में 45 से 55 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत सीधी अल्ट्रावाइलेट यूवी किरणें पड़ेगी। जिससे कुछ क्षेत्रों में गर्म हवा के साथ लू चल सकता है। मौसम में काफी उमस की स्थिति बनी रहेगी। इसको देखते हुए लोगों को घर से बाहर निकलने से पहरेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही एहतियात बरतने की जरूरत जताई गई है।
दिनों दिन पारा चढ़ रहा है। जिसका असर जिले का तापमान खूब गरम होने लगा है। इधर सामान्य से अत्यधिक तापमान को देखते हुए आगामी 30 अप्रैल तक लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। जिसमें सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच विशेषकर खुले स्थानों पर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।गर्मी को देखते हुए बाहर निकलने पर बरतें परहेज: इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने पर विशेष एहतियात बरतनी चाहिए। जानकारों ने लोगों से लू लगने की स्थिति में सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचने के लिए दही, छाछ व नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करनी चाहिए। इधर कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की व दरवाजे खुले रखें। अधिक गर्मी में मोबाइल फटने की संभावना बढ़ जाती है। इस लिए इसका प्रयोग कम करनी चाहिए।पानी का अधिक करें सेवन: गर्मी के मौसम में खूब पानी व तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। चिक्तिसकों ने सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सीधी धूप से बचनी की सलाह दी है। हर दो से तीन घंटे के काम के बाद कम से कम 30 मिनट का विश्राम लें। बाहर का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने की स्थिति में घर के एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं। साथ ही एसी का प्रयोग केवल आवश्यक कमरों में ही करना चाहिए। बिजली के मीटर पर अधिक लोड न डालें। गैंस सिलेंडर को धूप में नहीं रखनी चाहिए।वाहन में हवा का संचार के लिए खिड़कियां थोड़ी खुली रखें : गर्मी के अधिक बढ़ने पर जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए। सफर के दौरान कार में गैस से चलने वाली वस्तुएं नहीं रखें। लाइटर, परफ्यूृम व बैटरियां रखने से भी बचे। साथ ही कार्बोनेटेड डिं्रक्स भी नहीं रखनी चाहिए। इससे भी खतरा हो सकता है। साथ ही वाहन में हवा का संचार के लिए कार की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें। कार में फ्यूल टैक पूरा भरा हुआ नहीं रखें। यात्रा के दौरान टायरों में हवा का दवाब बहुत अधिक नहीं रखना चाहिए।जिले में आज व कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा : जिले का पारा आज खूब चढ़ा रहेगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 व 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकती है। जबकि 24 व 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर 26 व 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकती है। वहीं 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इधर आगामी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकती है। इस बीच 24, 26, 27, 28 व 29 अप्रैल को आसमान में हल्का बादल बना रह सकता है।जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से बदली लोगों की दिनचर्या: जिले में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। जिससे लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह से ही तेज धूप हो रही है। दोपहर में देह जला देने वाली धूप निकल रही है। जिससे वातावरण में उमस हो रहा है। भीषण गर्मी से लोग ब्याकुल हो रहे हैं। अभी गर्मी का आगाज ही ऐसा है तो आने वाले दिनों में पारा का आलम क्या होगा समझा जा सकता है। सोमवार को भी भीषण गर्मी महसूस हुआ। देह जला देने वाली धूप रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को भी तेज धूप निकला रहा था। हालांकि बीच-बीच में हवा भी चलती रही। पर, उमस से राहत नहीं रही थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं गत शनिवार को भी तेज सुबह से ही कड़ा धूप निकला रहा था। गत शुक्रवार को भी धूप निकला रहा था। पर, सुबह में मौसम हल्का नरम रहा था। गत गुरुवार को धूप निकली रही थी। पर, उतनी उमस की स्थिति महसूस नहीं हुई थी। गत बुधवार को तेज धूप खिली रही थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। पछुआ हवा औसतन नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन