आसमानी आग से बेचैन जनमानस, 43 डिग्री के पार हुआ पारा
Mainpuri News - 15 अप्रैल तक मौसम सामान्य था, लेकिन पिछले तीन दिनों में तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि 31 मई तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। गर्मी से बचने के उपाय भी बताए गए हैं।

मौसम का मिजाज इतनी जल्दी बदल जाएगा इसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। 15 अप्रैल तक लोग कह रहे थे कि इस बार अप्रैल का महीना सही गुजर रहा है, गर्मी कम है। लेकिन गुजरे तीन दिन में ही आसमानी आग से सामना हुआ तो लोग गर्मी-गर्मी की बात करने लगे। रविवार को जनपद का पारा 41 डिग्री से अधिक था जो सोमवार को बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि लोग घरों से निकलते ही पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गर्म हवाएं चलने लगी हैं। आज से जनपद के लोगों को लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ेगा।
गर्मी के इस मौसम में इस बार आसमानी आग बहुत सताएगी, ऐसा मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया है। 31 मई तक जनपद का पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा ऐसा भी कहा गया है। मतलब साफ है कि अगले डेढ़ से दो महीने लोगों के लिए मुश्किलों से भरे होंगे। रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह धूप खिली तो नौ बजे के करीब पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर दो बजे पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार किया तो सोमवार का दिन इस वर्ष गर्मी का सबसे गर्म दिन माना गया। इन दिनों खेतों में किसान 30 से 40 फीसदी गेहूं की कटाई को पूरा कर गेहूं और भूसे को सुरक्षित करने में लगा हुआ है। मौसम की मार से सब्जियों को बचाने के लिए सब्जी किसान सिंचाई करके भरी दोपहरी में मेहनत कर रहे हैं।मौसम से बचने के लिए इस पर करें अमल...- सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचें- सुबह 10 बजे से पहले, शाम पांच बजे के बाद बाजार के काम निपटाएं- छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आसमानी आग से बचाएं- उमस भरे मौसम से बचें और परिवार के लोगों को भी बचाएं- दिन में स्वच्छ और ठंडा पानी 10 से 12 गिलास जरूर पिएं- घर से बाहर निकलें तो सूती कपड़े बदन ढंककर पहनें- बाहर जाना जरूरी है तो छाता लेकर ही धूप में बाहर निकलें- आंखों पर चश्मा लगाएं, अत्यधिक तले भुने पदार्थों से बचें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन