कासगंज-नई दिल्ली ट्रेन का 17 अप्रैल से होगा नियमित संचालन
Agra News - रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज जंक्शन तक चलाने की स्वीकृति दी है। नई दिल्ली से कासगंज के लिए ट्रेन 16 अप्रैल को चलेगी, जबकि वापसी यात्रा 17 अप्रैल को होगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मांग को द्रष्टिगत रखते हुए बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन कासगंज जंक्शन तक करने को स्वीकृति दे दी है। नई दिल्ली-कासगंज 14316 एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल को नई दिल्ली से कासगंज को छूटेगी। कासगंज-नई दिल्ली 14315 ट्रेन 17 अप्रैल को दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर दिली के लिए प्रस्थान करेगी। सोमवार को इज्जत नगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल से नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 14316 नई दिल्ली से 16.35 प्रस्थान कर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 22.00 बजे, बदायूं से 22.45 बजे, उझानी से 23.00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 23.32 बजे छूटकर अगले दिन कासगंज 00.10 बजे पहुंचेगी।
जबकि वापिसी यात्रा में 17 अप्रैल 14315 कासगंज-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस कासगंज से 02.50 बजे प्रस्थान कर सोरों शूकर क्षेत्र 03.08 बजे, उझानी से 03.37 बजे, बदायूं से 03.55 बजे, बरेली से 04.55 बजे से छूटकर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली 10.20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के नौ एवं वातानुकूलित कुर्सी यान का दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन