कासगंज से चलेगी बरेली-इंटरसिटी एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री आज बदायूं में दिखाएंगे हरी झंड़ी
Bareily News - रेल मंत्रालय ने (14315/14316) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कासगंज तक कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सोमवार को

रेल मंत्रालय ने (14315/14316) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कासगंज तक कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सोमवार को बदायूं स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बदायूं सांसद आदित्य यादव, विधायक (सदर) महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक समेत अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह ट्रेन 13 अप्रैल बदायूं से 12 बजे चलकर 13:15 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से भिटौरा 13:37 बजे, नगरिया सादात 13:51 बजे, रामपुर जं. 14:18 बजे, मुरादाबाद 14:50 बजे, अमरोहा 15:19 बजे, गजरौला 15:40 बजे, गढ़मुक्तेश्वर 17:02 बजे, हापुड़ जं. 17:35 बजे, पिलखुआ 17:47 बजे, गाजियाबाद 18:42 बजे, साहिबाबाद 18:54 बजे, आनंद विहार 19:06 बजे, तिलक ब्रिज 19:15 बजे, शिवाजी ब्रिज 19:23 बजे होते हुए 20:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।ट्रेन
विस्तार से इतनी जनता को होगा लाभबरेली-इंटरसिटी के कासगंज तक मार्ग विस्तार से कासगंज, एटा और बदायूं के यात्रियों को काफी फायदा होगा। अभी तक उन्हें दिल्ली जाने के लिए या तो बरेली आकर ट्रेन पकड़ने पड़ती थी या फिर मुरादाबाद जाना पड़ता था, जिससे समय के साथ ही पैसा भी अधिक खर्च होता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन