वर्षों पुरानी मांग पूरी, दिल्ली को सीधी ट्रेन आज से
Badaun News - बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन आज से संचालित होना शुरू हो गयी है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम को नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, और व्यापारियों को लाभ होगा।

बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन आज से संचालित होना शुरू हो जायेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बदायूं स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से करीब 12 बजे बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे, साथ ही वह खुद एसी कोच में बैठकर बरेली तक सफर तय करेंगे। यह ट्रेन आज बरेली जंक्शन, भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ जंक्शन, पिलखुआ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद बिहार, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज से होकर नई दिल्ली शाम को आठ बजे पहुंचेगी। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन का दैनिक यात्रियों संग नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारियों के अलावा अन्य सभी को लाभ मिलेगा।
बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन संचालित कराने की वर्षों से मांग चली आ रही थी।इस मांग को पूरा केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कराने का कार्य किया है। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन 13 अप्रैल सोमवार से संचालित होना शुरू हो जायेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 14315/114316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बदायूं स्टेशन पर आयोजित समारोह से से विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिये रवाना करेंगे। हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधयों के साथ इसी ट्रेन में सवार होकर बरेली तक एसी कोच में सफर करेंगे। बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री उतरकर अपनी कार से अगले कार्यक्रम में शामिल होने को रवाना होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन