Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTemporary Extension of Kasganj-Mathura Passenger up to Gangapur City
कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार
Agra News - रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज-मथुरा पैसेंजर को अस्थायी तौर पर गंगापुर
Mon, 13 April 2026 08:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज-मथुरा पैसेंजर को अस्थायी तौर पर गंगापुर सिटी तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन गंगापुर सिटी तक संचालित होगी। ट्रेन कासगंज से सुबह 11.40 बजे चलकर दोपहर 2.20 बजे मथुरा जं. और मथुरा जं. से दोपहर 3.20 बजे चलकर भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी होते हुए शाम 6.20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन गंगापुर सिटी से शाम 7 बजे चलकर रात 9.55 बजे मथुरा और रात 12.30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन