Petrol and Diesel Prices Rise by 3 Rupees Amidst US-Iran Conflict पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से गड़बड़ाएगा घरेलू बजट, Agra Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से गड़बड़ाएगा घरेलू बजट

Agra News - अमरीका-ईरान जंग के चलते पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए की वृद्धि की है। इससे आम आदमी का बजट गड़बड़ होगा। यात्रा खर्च बढ़ने के साथ-साथ घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होंगी। किसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Fri, 15 May 2026 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से गड़बड़ाएगा घरेलू बजट

अमरीका-ईरान जंग की तपिश के असर के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीन रुपए की वृद्धि कर दी है। ईंधन महंगा होने के बाद आम आदमी से लेकर कारोबारियों के घरों का बजट गड़बड़ाना तय है। रसोई कीमतों से लेकर, स्कूल बस, रोजमर्रा में सफर और लोगों की खरीद क्षमता पर भी असर होगा। शुक्रवार को लोग जब शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि की जानकारी हुई। शहर के सोरों पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए रामवीर सिंह ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अमेरिका-ईरान जंग के कारण पेट्रोल-डीजल और महंगे होंगे तो आम आदमी का बजट बुरी तरह गड़बड़ाएगा। ऐसे में लोगों पर सिवाए अपने घरेलू बजट व खर्च में कटौती के अलावा कोई चारा नहीं हैं। ईंधन मंहगा होने से यात्रा का खर्च भी एक साथ बढ़ेगा। शहर के मोहल्ला खेड़िया की रहने वाली सरिता शर्मा कहती हैं कि जंग की तपिश के चलते रसाई व जरूरत की वस्तुएं महंगी होंगी। ऐसे में लोगों के घरेलू बजट और अधिक बढ़ जाएगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं पहले ही बहुत महंगी हो चुकी हैं। पेट्रोल व डीजल में वृद्धि होने से महंगाई और अधिक बढ़ जाएगी। जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा। शहर के अमांपुर रोड पर रहने वाली मीनाक्षी गौड़ कहती हैं कि घरेलू उपयोग की वस्तुएं पहले ही महंगी हो चुकी है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि आम परिवार का बजट और खराब करेगी। ईंधन में वृद्धि से वस्तुओं का ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी बढ़ना तय है.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

डीजल महंगा होने से बढ़ेगी फसल की लागत

पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर किसानों पर भी पड़ेगा। खेतों में फसल बोने से लेकर उसकी सिंचाई तक महंगी होगी। जिसकी वजह से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। किसान जब खेतों से फसलों को काटकर उसे बेचने ले जाएगा तो उसे भाड़ा भी अधिक देना होगा। ढोलना के किसान भगवान सिंह कहते हैं कि पेट्रोल डीजल महंगा होने से किसानों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ेगी। महंगाई की वजह से रोज मर्रा की वस्तुएं महंगी हैं। ईंधन महंगा होने से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। किसान जब फसल बोएगा तो उसे खेतों की जुताई और सिंचाई पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। उर्वरकों में वृद्धि होने पर फसल की लागत में और अधिक वृद्धि होगी। किसान मंहगाई से पहले से ही परेशान हैं। अधिक महंगाई होने से समस्याएं और अधिक बढ़ जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी प्राइवेट बसों में नहीं बढ़ेगा किराया पर बढ़ने के संकेत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।