Peace Committee Meeting for Ganga Dussehra and Bakrid Celebrations अमांपुर में गंगा दशहरा-ईद पर रहेगी सुरक्षा, Agra Hindi News - Hindustan
More

अमांपुर में गंगा दशहरा-ईद पर रहेगी सुरक्षा

Agra News - शनिवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने गंगा दशहरा और बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश दिए और अवशेषों को खुले में न फेंकने की सलाह दी। तहसीलदार संदीप सिंह ने जन सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

Sat, 23 May 2026 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
अमांपुर में गंगा दशहरा-ईद पर रहेगी सुरक्षा

थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान अधिकारियों ने गंगा दशहरा व बकरीद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सहावर शाहिदा नसरीन और तहसीलदार सहावर संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान सीओ सहावर ने कहा कि बकरीद के पर्व पर किसी भी सार्वजनिक या खुले स्थान पर कुर्बानी न दें। किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी देने से बचें। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों और गंदगी को खुले में न फेंका जाए। तहसीलदार संदीप सिंह ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने में जन सहयोगी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परंपरागत ढंग से मनाए त्योहार, किसी भी नई परंपरा की न करें शुरुआत : डीएम

बैठक में थाना प्रभारी दिनेश सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि अरबाज खान, अवनीश सोलंकी, संजय सोलंकी, चित्तर सिंह सोलंकी, विजय प्रकाश गुप्ता, बदरूल हसन खां, शमशेर खान, पुष्पेंद्र सिंह वर्मा, आरिफ खान, मनोज गुप्ता, दरवेश कुमार फौजी, फूल सिंह, अतुल वर्मा, पप्पू प्रधान डा. पवन माथुर, अमन रज़ा खान समेत अन्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर बेला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी लोग भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।